RRB NTPC CBT 1 Result: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द, जानिए कैसे चेक करें परिणाम
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी ग्रुप डी के परिणाम का इंतजार हर एक कैंडिडेट कर रहा है। हम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एनटीपीसी सीबीटी 1 के जरिये 35200 से ज्यादा तो ग्रुप डी परीक्षा के जरिये 1 लाख से ज्यादा पद भरे जाने हैं।
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट आने के बाद सीबीटी 2 के लिए तैयारी शुरू हो जाएं। अभी तक प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जल्द से जल्द फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट के बाद सीबीटी 2 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।
RRB NTPC Result 2021: Check Category-wise Cut-off here
आरआरबी ने ग्रुप डी के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन कैंडिडेट्स के फॉर्म में गलत फोटो और सिग्नेचर के कारण रिजेक्ट हो गया था। आरआरबी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव करेगा। इस लिंक के जरिए कैंडिडेट्स अपने फोटो और सिग्नेचर को बदल सकते हैं।
RRB NTPC Result 2021: इन रीजनल वेबसाइट्स पर आएंगे एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट्स, देखें पूरी लिस्ट
RRB NTPC के जरिये 35200 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB NTPC रिजल्ट को लेकर अपडेट आने वाला है। बता दें, इस भर्ती के जरिए 35200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयन के लिए सीबीटी-1 परीक्षा हो चुकी है अब सीबीटी-2 का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।
पांच दिन पहले आया था आधिकारिक अपडेट
आरआरबी ने 26 नवंबर को आधिकारिक अपडेट जारी किया था, जिसमें उसने कहा था कि जिन लोगों ने ग्रुड डी परीक्षा के लिए फॉर्म भरे थे उनके लिए जल्द ही आवेदन सुधार लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, दिसंबर में ही परीक्षा तिथि आ सकती है।
रिजल्ट देखने का तरीका यहां देखें
आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आरआरबी के होम पेज पर परिणाम लिंक खोजें
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ एक नए पेज पर खुलेगा
उम्मीदवार अपने रोल नंबर Ctrl+F के माध्यम से खोज सकते हैं
दिसंबर में ही आ सकता है RRB NTPC Result
गौरतलब है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 के लिए बहुत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आवेदक होने की वजह से परीक्षा को कई चरणों में आयोजित किया गया। अंतिम चरण की परीक्षा 31 जुलाई को संपन्न हुई थी। इसके बाद प्रोसेस रुक गया, संभवत: ऐसा कोरोना की वजह से बने महौल की वजह से हुआ। खैर, चूंकि अब अन्य परीक्षाओं का प्रोसेस चल रहा है ऐसे में पूरी उम्मीद है कि RRB NTPC Result को लेकर अपडेट इसी माह आ सकता है।
रेलवे ने कहा कि वह जल्द ही लिंक एक्टिवेट करेगा
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित कर सकता है। वर्तमान में, बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। लेकिन रेलवे ने पिछले माह नोटिफिकेशन में कहा था कि वह जल्द ही त्रुटि सुधार लिंक एक्टिवेट करेगा।
rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां क्रेडिंशियल डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इस संबंध में 26 नवंबर को अपडेट आ चुका है और अगला अपडेट दिसंबर में आएगा, जिसमें भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पहले परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा।
दिसंबर मध्य में परिणाम
आरआरबी ने अभी भी एनटीपीसी परिणाम 2021 सीबीटी 1 की घोषणा नहीं की है। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम तिथि कभी भी जारी की जा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, आरआरबी दिसंबर 2021 के मध्य तक एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 की घोषणा कर सकता है।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स को करें फॉलो
: उम्मीदवार rrb official website पर जाएं rrbcdg.gov.in
: यहां जाते ही आपको होमपेज पर Results पर क्लिक करना है।
: अब आप उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है - RRb group d admit card download
: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा।
: डिटेल डालकर सबमिट कर दें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
: ग्रुप डी भर्ती अभियान में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम
आरआरबी ग्रुप डी के अलावा एनटीपीसी परीक्षा भी आयोजित की। इसके रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। इसे चेकर करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- पीडीएफ फॉरमेट में एक फाइल दिखेगी, इसी में चयनित लोगों के रोल नंबर होंगे।
स्टेप 4- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
कोरोना के चलते टला था एग्जाम
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन साल 2019 में आया था, लेकिन अब तक ये परीक्षा नहीं हो सकी है। कोरोना की वजह से इस परीक्षा को लंबे समय तक के लिए टालना पड़ा था। बाद में आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि जिन छात्रों के आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए थे, उनके लिए फिर से एक लिंक एक्टिव होगी।
एक लाख से ज्यादा पदों के लिए नौकरी
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती 1,03,769 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है। इस भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। ये परीक्षा कई चरणों में आयोजित होंगी। आवेदकों को चयन लिखित परीखा के अलावा दूसरे चरणों पर खरा उतरने पर होगा।
परीक्षा के पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर अपलोड किए जाएंगे। ये परीक्षा काफी समय से स्थगित है। कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था, लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका आयोजन किया जाएगा।
तकनीकी विभागों में होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में होगा। ये भर्ती इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक के पदों पर होगी। ये भर्ती आरआरबी एनटीपीसी में 3000 से अधिक पदों के लिए, ग्रुप डी पोस्ट के 62000 पदों के लिए होगी।
जानिए कितनी मिलेगी सैलरी
आरआरबी की इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19900 रुपए से लेकर 35400 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
परीक्षा से महज चार दिन पहले एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को एक्टिव कर सकता है।
ग्रुप डी 2021 परीक्षा दिसंबर में संभव
परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फैली महामारी के कारण, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया। बहरहाल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही संभवत: दिसंबर माह में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि 26 नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक अपडेट आ चुका है, अब जल्द ही परीक्षा तिथियां भी घोषित ही जा सकती हैं।
RRB Group D: जल्द आने वाला है एडमिट कार्ड का लेकर अपडेट
जल्द ही RRB Group D परीक्षा को लेकर अपडेट आने वाला है। उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट पर कुछ दिशा निर्देश हो सकते हैं उनका पालन करना जरूरी होगा। यह दिशा निर्देश संभवत: कोरोना बीमारी से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर हो सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी के जरिये इतने हजार पदों पर होगी भर्ती
RRB NTPC के जरिये 35200 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB NTPC रिजल्ट को लेकर अपडेट आने वाला है। बता दें, इस भर्ती के जरिए 35200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयन के लिए सीबीटी-1 परीक्षा हो चुकी है अब सीबीटी-2 का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।
rrbcdg.gov.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, और यहां क्रेडिंशियल डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इस संबंध में इसी माह अपडेट आने वाला है। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पहले परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट करेगा। RRB Group D Admit Card 2021 को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट नहीं है, लेकिन इसी माह अपेडट आने की उम्मीद है।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम, परीक्षा हॉल में यह चीजें लाना है जरूरी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ भी ले कर जाना हो सकता है। इसके अलावा उन्हें कोरोना प्रोटाकॉल का भी ध्यान रखना जरूरी होगा।
पीडीएफ फॉर्म में आएगा आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट, ऐसे करें चेक
यदि आप पीडीएफ फॉर्म में एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम देखने में असमर्थ हैं, तो कंप्यूटर कीबोर्ड में ctrl+f दबाइये और अपना रोल नंबर डालिए, फिर एंटर बटन दबाइये, इससे डायरेक्ट आप अपना रोल नंबर और रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम इन दो साइट पर होगा उपलब्ध
एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम rrb official website के अलावा आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस लिंक timesnowhindi.com/sarkari-naukri पर भी आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की 2021 ऐसे डाउनलोड करें
अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट या rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाएं।
नोटिस बोर्ड सेक्शन या Answer Key नाम के सेक्शन में जाएं या आरआरबी CEN 01/2019 पर क्लिक करें।
RRB NTPC answer key, question paper, and response sheet डाउनलोड करने के लिए एक लिंक सक्रिय हो जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की 2021 लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट देखने के लिए करें यह काम
हाल ही में COVID-19 महामारी के कारण परीक्षाओं को कई बार आगे बढ़ाया गया है। यदि कोरोना न आता तो शायद अब तक लोगों की ज्वाइनिंग भी हो गई होती। खैर, अभी अपडेट यह है कि रेलवे अधिकारी कभी भी सीबीटी 1 परिणाम जारी कर सकते है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या इस ब्लॉग का समय समय पर अवलोकन करते रहें।
तैयारी बनाए रखना है जरूरी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2019 में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के साथ अधिसूचित की गई थी। हालांकि परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया कबका पूरी हो चुकी है? लेकिन परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। तब तक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी बनाए रखें।
कभी भी आ सकता है आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कभी भी आ सकता है आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) परीक्षा के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं, उम्मीदवार मांग कर रहे हैं जैसे ग्रुप डी परीक्षा के लिए अपडेट आ गया है वैसे ही रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) को जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए भी अपडेट जारी कर देना चाहिए।
सीबीटी 2 की तैयारी बनाए रखें
रिजल्ट आने के बाद सीबीटी 2 के लिए तैयारी शुरू हो जाएंगी और सीबीटी 1 में पास उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बता दें, सीबीटी 1 रिजल्ट को लेकर कभी भी आधिकारिक अपडेट आ सकता है। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि आरआरबी ग्रुप डी को लेकर अपडेट आ चुका है।
उत्तर मध्य रेलवे में नौकरी
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने rrcpryj.org पर स्पोर्ट्स कोटा के 21 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार rrcpryj.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर, 2021 है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होने वाला है, इससे पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है, लेकिन अभी फाइनल आंसर की को लेकर अपडेट नहीं आया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, दिसंबर में अपडेट आने की संभावना है।
बता दें, ग्रुप डी परीक्षा को लेकर इसी हफ्ते अपडेट आ चुका है।
यह थी परीक्षा को लेकर मुख्य तारीखें
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए आवेदन पत्र 1 मार्च, 2019 को जारी किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2019 थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2019 थी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी, 2019
इस संबंध में रिजल्ट की तारीखें अभी तय नहीं है, अपडेट आते ही आपको यहां जानकारी दी जाएगी।
पैटर्न पर डालें एक नजर
आरआरबी एनटीपीसी तैयारी के लिए योजना बनाने से पहले, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न पर एक नजर डालें। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क में विभाजित किया गया है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में, उम्मीदवारों को 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने थे। दूसरे चरण के सीबीटी के प्रश्न पत्र में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न देने होंगे।
रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक यहां होगा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम (RRB NTPC CBT 1 result) जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। वैसे आप इस लिंक पर भी timesnowhindi.com/educationडायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। RRB NTPC CBT 1 result पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
RRB Group D 2021 Salary: कितनी होगी चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी?
कयास लगाए जा रहे हैं कि, जल्द ही आरआरबी RRB Group D 2021 परीक्षा की तिथि का ऐलान कर सकता है। जो भी उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में पास होंगे और जिन उम्मीदवारों की भर्ती होगी उन्हें 18 हजार वेतन और अतिरिक्त भत्तों का लाभ दिया जाएगा।
किन पदों के लिए हो रही है RRB Group D 2021 की परीक्षा
आरआरबी जल्द ही RRB Group D 2021 परीक्षा की तिथि जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेंगे उनका चयन ट्रैक मैनेजर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में किया जाएगा। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक के पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है।
RRB Group D 2021 Notification: नए नोटिफिकेशन के अनुसार किन उम्मीदवारों को मिलेगी राहत
हाल ही में RRB Group D 2021 के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार कुछ उम्मीदवारों को राहत दी गई है। नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों का आवेदन निरस्त कर दिया गया था अब उन्हें अपनी गलतियां सुधारने के लिए एक मौका दिया जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिवेट किया जाएगा जहां से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की गलतियों को सुधार सकते हैं।
कैसे डाउनलोड होगा RRB NTPC Result 2021?
कयास लगाए जा रहे हैं कि आरआरबी जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें जिसके बाद पीडीएफ फॉर्मेट में एक फाइल खुल जाएगी जिसमें रोल नंबर दिए होंगे। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
RRB NTPC Result 2021: और कब तक करना होगा नतीजों का इंतजार?
आरआरबी एनटीपीसी 2021 की परीक्षा दे चुके उम्मीदवार लंबे समय से नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि, आरआरबी जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाइट पर RRB NTPC Result 2021 की घोषणा कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
परीक्षा के दौरान इन नियमों का पालन करें उम्मीदवार
RRB Group D 2021 परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार परीक्षा के दिन कुछ नियमों का पालन अवश्य करें। परीक्षा के दौरान छात्रों को कोविड-19 नियमों का पालन जरूर करना होगा। परीक्षा के दौरान मास्क लगाएं और हाथों को सैनिटाइज करते रहें। इसके साथ अन्य उम्मीदवारों से सोशल डिस्टेंसिंग रखें।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 में किस तरह के पूछे जाएंगे सवाल?
जो उम्मीदवार RRB Group D 2021 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी गणित जरूर सुधार लें। करंट अफेयर्स के साथ गणित पर अवश्य ध्यान दें। इस परीक्षा में नंबर सिस्टम, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, BODMAS, एलसीएम-एचसीएफ, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस पर आधारित सवाल किए जा सकते हैं।
क्यों टल रही है RRB Group D 2021 की परीक्षा?
RRB Group D परीक्षा का नोटिफिकेशन वर्ष 2019 में जारी किया गया था। लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से यह परीक्षा संचालित नहीं की गई। लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख जारी हो सकती है।
RRB Group D 2021 Notification: जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी 2021 का नया नोटिफिकेशन
हाल ही में आरआरबी ग्रुप डी का नया नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों का आवेदन निरस्त कर दिया गया था उनके लिए राहत की खबर सामने आई है। गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से जिन उम्मीदवारों का आवेदन निरस्त हो गया था उन्हें एक और बार मौका दिया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिवेट की जाएगी जहां से यह उम्मीदवार अपनी फोटो और सिग्नेचर ठीक कर सकेंगे।
RRB Group D 2021: कब जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी 2021 का एडमिट कार्ड?
RRB Group D की परीक्षा कोरोनावायरस की वजह से कई बार टल चुकी है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख जारी हो सकती है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि के 4 दिन पहले RRB Group D 2021 Admit Card जारी कर दिया जाएगा।
इन्हीं दिनें आ सकता है RRB NTPC Result
चूंकि आरआरबी का नया नोटिफिकेशन 26 नवंबर को आ गया है ऐसे में पूरी उम्मीद की जा रही है कि अब रिजल्ट भी जल्दी घोषित कर दिया जाएगा। बता दें, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 के लिए बहुत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आवेदक होने की वजह से परीक्षा को कई चरणों में आयोजित किया गया।
जनरल साइंस की तैयारी में करें खास
इस खंड में प्रश्न कक्षा 10 और 12 के स्तर के होंगे। उम्मीदवार अपनी हाई स्कूल की किताबों को फिर से पढ़ सकते हैं। विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण अध्यायों का रिवीजन करें।
महत्वपूर्ण विषयों को नोट करें
प्रत्येक विषय की मूल बातें जानें
रटने के बजाय अवधारणाओं को समझने की कोशिश करें
अध्यायों को संशोधित करने के लिए समय निर्धारित करें
सैंपल पेपर्स या पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से प्रश्नों को हल करें
आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी कर दें शुरू
आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षा दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है। थोड़ी सी मेहनत के साथ, उम्मीदवार आसानी से आरआरबी ग्रुप डी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से जानना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना चाहिए और मॉक टेस्ट का प्रयास करना चाहिए।
आरआरबी अपडेट
29 नवंबर को आरआरबी अपडेट आ चुका है, जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन पत्र में सुधार के लिए जल्द ही एप्लीकेशन एडिट विंडो खोला जाएगा।
जिन्होंने आवेदन पत्र में गड़बड़ी की थी उनके पास यह लास्ट चांस होगा।
आ गया ग्रुप डी को लेकर नोटिफिकेशन
आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना वर्ष 2019 में जारी की गई थी। प्रारंभ में, सीबीटी 1 परीक्षा जून और सितंबर 2019 के बीच आयोजित होने वाली थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से परीक्षा का समय पर आयोजन नहीं किया जा सका। अभी इस परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की नहीं आई है, लेकिन चूंकि आज आरआरबी का ग्रुप डी को लेकर नोटिफिकेशन आ गया है ऐसे में उम्मीद है कि एनटीपीसी को लेकर भी अपडेट आने वाला है।
आखिर आ गया आरआरबी का नया नोटिफिकेशन
यदि आप आरआरबी का नया नोटिफिकेशन देखना व पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें। RRB GROUP D EXAM NEW UPDATE
ग्रुप डी परीक्षा के लिए जारी किया नया नोटिफिकेशन
परिणाम पीडीएफ फॉर्म में होंगे
परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। नौकरी व शिक्षा जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें timesnowhindi.com/education
सीबीटी 2 एडमिट कार्ड
आरआरबी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन थी, एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन आएंगे। उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से
एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे होगी कटऑफ की गणना
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य करने के बाद की जाएगी। यदि आप एनटीपीसी रिजल्ट देखना चाहते हैं तो ध्यान रहें आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट से भी परिणाम देख सकेंगे।
कटऑफ के साथ आएगा आरआरबी एनटीपीसी सीटीबी 1 रिजल्ट
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस पेज rrbcdg.gov.in पर भी रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
पेपर के बारे में जानें
सीबीटी 1 परीक्षा में 100 प्रश्न थे, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न होगे, उसी हिसाब से तैयारी करें। बजकि टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM से ऑनलाइन टाइप करना होगा।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम यह रहा देखने का तरीका
Visit the respective official websites of RRBs rrbcdg.gov.in
Find the ''result'' link on the home page of RRBs
RRB NTPC result PDF opens on a new page
Candidates can search their roll numbers through Ctrl+F
multi-stage selection प्रोसेस होगा
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि (intelligence) और शारीरिक फिटनेस (physical fitness) का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा घोषित विभिन्न पदों पर केवल असाधारण प्रदर्शन वाले उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर सीबीटी 1 रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
35,208 रिक्तियों को जाएगा भरा
रेलवे भर्ती बोर्ड की Non-Technical Popular Categories (NTPC) या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत Graduate and Undergraduate posts के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। इस बार कुल 35,208 रिक्तियों को भरा जाना है।
रेलवे का आया नया आधिकारिक अपडेट
स्पोर्ट्स कोटा के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड कई पदों पर भर्ती करने जा रहा है। भर्ती अधिसूचना जारी कर दी गई है, उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए 1 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2021 है।
rrb ntpc result अपडेट
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए rrb ntpc result 2021 का परिणाम रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। rrb ntpc result के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक rrb ntpc result 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।
मॉक टेस्ट का करें निरंतर अभ्यास
वर्तमान में, रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा के लिए अपेक्षित परीक्षा तिथियों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। रेलवे ग्रुप डी के 103769 रिक्त पदों को भरने के लिए यह परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। हमारा सुझाव है कि आप परीक्षा की तारीख की घोषणा होने तक मॉक टेस्ट और हल किए गए अभ्यास पत्र के माध्यम से परीक्षा की तैयारी करें।
प्रतिस्पर्धा होगी ज्यादा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि के संबंध में अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अपने मोबाइल से परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के कारण इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक हो सकती है।
जल्द होने वाली है परीक्षा
रेलवे भारत के सबसे बड़े विभागों में से एक है। अगर आप भी इस विभाग में शामिल होना चाहते हैं तो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 या ग्रुप डी परीक्षा में अच्छा पफॉर्म करना होगा। कुछ समय पहले किए गए आरआरबी ग्रुप डी के पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड के माध्यम से किए गए थे। अब रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही इसकी परीक्षा आयोजित कर सकता है।
सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
बहुत बड़ी जनसंख्या में युवाओं को इस परीक्षा का लंबे समय से इंतजार है। वर्तमान में, बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। परीक्षा रेलवे बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जा सकती है।
बहुत जल्द आने वाली है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 रेलवे परीक्षा परीक्षा तिथि लेटेस्ट अपडेट को लेकर उम्मीदवारों द्वारा प्रतीक्षा की जा रही है और आप यहां से नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा करने वाला है।
उम्मीदवार कर रहे हैं ब्रेसब्री से इंतजार
परीक्षा के संबंध में हर सूचना को रेलवे भर्ती बोर्ड या आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से दिया जाता है। इन वेबसाइटों पर उपलब्ध अंतिम अपडेट 16 अक्टूबर, 2020 की है, जहां उम्मीदवारों को एक परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी या ईसीए की एक निविदा नोटिस के बारे में सूचित किया गया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती फरवरी 2019 में रेलवे द्वारा घोषित दो नौकरियों में से एक है। दूसरी भर्ती गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पदों या आरआरबी एनटीपीसी पदों के चयन के लिए है। आरआरबी एनटीपीसी पद के लिए परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2020 तक आयोजित की गई थी।
RRB Group D 2021: कब होगी परीक्षा
कई लोगों ने ग्रुप डी की भर्ती की चिंता जाहिर की है और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, ट्विटर के जरिए रेलवे से इस संबंध में जवाब भी मांग रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि भर्ती परीक्षा कब होगी। खबरों की मानें तो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB Group D 2021 भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा कार्यक्रम जारी कर सकता है। परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर संदेश भेजकर इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।
इन क्षेत्रीय वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
उम्मीदवार क्षेत्रीय वेबसाइट की जानकारी नहीं जानते हैं तो यहां नीचे पूरी लिस्ट दी गई है, जिसे नोट कर लें। आप इन साइट्स से रिजल्ट देखने के अलावा ग्रुप डी परीक्षा व सीबीटी 2 के लिए प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकेंगे।
| Name of RRBs | रीजन | वेबसाइट |
| Ahmedabad | अहमदाबाद |
rrbahmedabad.gov.in |
| Ajmer | अजमेर | rrbajmer.gov.in |
| Allahabad | इलाहाबाद | rrbald.gov.in |
| Bangalore | बैंगलोर | rrbbnc.gov.in |
| Bhopal | भोपाल | rrbbpl.nic.in |
| Bhubaneshwar | भुवनेश्वर | rrbbbs.gov.in |
| Bilaspur | बिलासपुर | rrbbilaspur.gov.in |
| Chandigarh | चंडीगढ़ | rrbcdg.gov.in |
| Chennai | चेन्नई | rrbchennai.gov.in |
| Gorakhpur | गोरखपुर | rrbgkp.gov.in |
| Guwahati | गुवाहाटी | rrbguwahati.gov.in |
| Jammu | जम्मू | rrbjammu.nic.in |
| Kolkata | कोलकाता | rrbkolkata.gov.in |
| Malda | मालदा | rrbmalda.gov.in |
| Mumbai | मुंबई | rrbmumbai.gov.in |
| Muzaffarpur | मुजफ्फरपुर | rrbmuzaffarpur.gov.in |
| Patna | पटना | rrbpatna.gov.in |
| Ranchi | रांची | rrbranchi.gov.in |
| Secunderabad | सिकंदराबाद | rrbsecunderabad.nic.in |
| Siliguri | सिलीगुड़ी | rrbsiligurigov.in |
| Trivendrum | त्रिवेंद्रम | rrbthiruvananthapuram.gov.in |
एनटीपीसी सीबीटी -1 के परिणाम जल्द होंगे घोषित
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा एनटीपीसी सीबीटी -1 का परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in के अलावा क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर भी परिणाम की जांच कर सकेंगे।
कब आएगा परीक्षा का रिजल्ट
छात्रों को आरआरबी एनटीपीसी के नतीजों का इंतजार काफी समय से है। अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी में निकाले गए थे इतने पद
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से से NTPC के लगभग 35 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई थी। अभी तक इस भर्ती के नतीजे नहीं आए हैं। आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लगातार अपडेट के लिए नजर बनाए रखिए।
कब हुई थी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की घोषणा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन साल 2019 में आया था, लेकिन अब तक इसकी परीक्षा नहीं हो सकी। कोरोना की वजह से परीक्षा को लंबे समय तक के लिए टालना भी पड़ा है।
RRB ग्रुप D परीक्षा को लेकर छात्रों को राहत
आरआरबी ग्रुप डी के लिए निकाले नोटिफिकेशन से छात्रों को काफी राहत देने का काम किया है। कुछ छात्रों के आवेदन गलतियों की वजह से निरस्त हो गए थे, इन छात्रों को फिर से गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी के लिंक को सक्रिय किया जाएगा।
RRB ग्रुप D परीक्षा का नया नोटिफिकेशन
आरआरबी की ग्रुप डी एग्जाम के लिए नई अधिसूचना जारी हो चुका है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कहा गया है कि जिन छात्रों के आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए थे, उनके लिए फिर से एक लिंक एक्टिव होने वाला है। इसी लिंक के माध्यम से छात्र अपनी फोटो और सिग्नेचर को लेकर हुई गलती को सुधार किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के लिए स्टेप्स
1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं।
2- रिजल्ट लिंक को क्लिक कीजिए।
3- पीडीएफ फॉरमेट में एक फाइल दिखने पर इसमें चयनित लोगों के रोल नंबर होंगे।
4- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लीजिए।
कितने पदों के लिए हो रही आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी की भर्तियों के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया, लेकिन खाली पदों की संख्या केवल 1,03,769 है। ऐसे में ऐसी संभावना जताई जाती है कि परीक्षा कई चरणों में आयोजित होती है।
आएंगे इस तरह के सवाल
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से पहले मैथ अच्छी करना जरूरी होगा। परीक्षा में परसेंटेज, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, नंबर सिस्टम, BODMAS, LCM-HCF, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक्स से सवाल पूछ सकते हैं।
कब मिलेगा आरआरबी ग्रुप डी का ए़डमिट कार्ड?
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा काफी समय से टल रही है। यह वजह है कि छात्र बहुत लंबे समय से परीक्षा और उसके एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। अटकलों के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी में अपेक्षित सैलरी
आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा का इंतजार छात्र लंबे समय से कर रहे थे। इस परीक्षा के माध्यम से जो लोग चयनित होंगे, उन्हें 18 हजार रुपए वेतन के अलावा अतिरिक्त भत्तों का भी लाभ आर्थिक रूप से मिलेगा।
होगी निगेटिव मार्किंग
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
उम्मीदवार स्मार्ट तरीके से करें तैयारी
चूंकि लगभग 1.20 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, इसलिए प्रतिस्पर्धा अधिक है। उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी स्मार्ट तरीके से करना जरूरी है। उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
ऑनलाइन आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध था, इसके लिए प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन आएगा। आवेदन शुल्क 500 रुपये था। PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अल्पसंख्यक समुदायों / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये था। उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
RRB ग्रुप D की भर्ती का ताजा नोटिफिकेशन
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की भर्ती से जुड़ा एक नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नए नोटिफिकेशन में कहा गया कि छात्रों के आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट किए गए थे, जल्द ही उनके लिए एक नया लिंक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। लिंक की मदद से छात्र गलतियां सुधार सकते हैं।
RRB ग्रुप डी परीक्षा कोविड के कारण हुई थी स्थगित
इससे पहले, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले आरआरबी एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा।
RRB ग्रुप डी भर्ती क्या है?
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
RRB ग्रुप डी आंसर की
सीबीटी के पूरा होने के कुछ दिनों बाद प्रोविजनल आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2021 जारी की जाएगी। उत्तर के साथ आरआरबी उम्मीदवार की प्रतिक्रिया पत्रक और प्रश्न पत्र भी जारी करेगा। उम्मीदवार आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Result: उम्मीदवार यहां देख सकेंगे रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा एनटीपीसी सीबीटी -1 का परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in के अलावा क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर भी परिणाम की जांच कर सकेंगे।
ऑनलाइन आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध था, इसके लिए प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन आएगा। आवेदन शुल्क 500 रुपये था। PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अल्पसंख्यक समुदायों / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये था। उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
इतनी होगी RRB NTPC रिजल्ट की कट ऑफ
अनारक्षित 75-80
अन्य पिछड़ा वर्ग 65-75
आर्थिक रूप से आरक्षित 60-65
अनुसूचित जाति 55-50
अनुसूचित जनजाति 50-55
चार चरणों में होगी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा चार चरण में होगी। इसमें कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।
ये होगा परीक्षा का पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 के लिए परीक्षा में कुल मिलाकर 100 प्रश्न होंगे, हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, वहीं गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में होगी।


