LIVE

RRB Group D: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड से पहले जारी होगी ये चीज, जानिए परीक्षा के टॉपिक

देश के ज्यादातर युवाओं की तरह यदि आप भी रेलवे भर्ती से जुड़ी हर एक अपडेट जानना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपकी मदद कर सकता है। यहां मुख्य तौर पर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड 2021 और रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट को फोकस किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे में होने वाली भर्तियों से जुड़े हर नोटिफिकेशन को ​भी कवर किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 24, 2021, 08:35 IST
Follow on Google News
RRB Group D: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड से पहले जारी होगी ये चीज, जानिए परीक्षा के टॉपिक
Photo Credit: i-stock

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जल्द ही सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ, स्कोरकार्ड, अंतिम उत्तर कुंजी और आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ भी जारी की जा सकती है। एनटीपीसी के जरिये कुल 35000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनपीटीसी परीक्षा के रिजल्ट, उम्मीदवार यहां करें चेक

दूसरी तरफ रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करेगा।

RRB NTPC Result 2021: रेलवे भर्ती अपडेट, इस दिन आ सकते हैं एनटीपीसी परिणाम, देखें कहां तक बढ़ा प्रोसेस

ग्रुप डी परीक्षा के लिए सवा करोड़ उम्मीदवारों ने आवदेन किया है, जबकि 1 लाख तीन हजार के करीब रिक्तियों को भरा जाएगा। ऐसे में जाहिर है, बहुत बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपडेट को लेकर नजर बनाए होंगे। इस ब्लॉग में एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट के साथ साथ ग्रुप डी परीक्षा से जुड़ी हर खबर को कवर किया जाएगा, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट व पुख्ता अपडेट के लिए ब्लॉग पर विजिट करते रहें।

RRB Exam Date 2021: रेलवे ने जारी की इन परीक्षाओ की जानकारी, जानें परीक्षा तिथि और अन्य डिटेल्स

OCT 22, 2021 23:50 IST

आरआरबी ग्रुप डी जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

आरआरबी ग्रुप डी की इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

OCT 22, 2021 23:14 IST

राष्ट्रीय स्तर की आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन करने के लिए आयोजित होती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित होती है।

OCT 22, 2021 22:45 IST

आरआरसी की आवेदन प्रक्रिया

आरआरसी को लेकर आई वैकेंसी के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी देना होगा।

OCT 22, 2021 22:04 IST

RRC की भर्ती के लिए योग्यता

पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच हो सकती है।

OCT 22, 2021 21:31 IST

RRC (WCR) भर्ती के लिए खाली पद

आरआरसी की प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2226 पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें जबलपुर डिविजन के 570 पद, भोपाल डिविजन के 648 पद, कोटा डिविजन के 663 पद, कोटा वर्कशॉप के 160 पद, भोपाल वर्कशॉप के 165 पद और साथ ही WCR/HQ/ जबलपुर के 20 पोस्ट शामिल हैं।

OCT 22, 2021 20:47 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा गणित के टॉपिक

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में मैथमेटिक्स यानी गणित विषय से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस जैसे टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।

OCT 22, 2021 20:12 IST

एडमिट कार्ड से पहले जारी होगी ये चीजें

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही RRB Group D के लिए जल्द कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थिति के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तिथि, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेकिंग का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

OCT 22, 2021 19:37 IST

आरआरबी परीक्षाओं में आरक्षण का फॉर्मूला

केंद्र सरकार के नियम अनुसार. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 27 फीसदी, अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 15 फीसदी, अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 7.5 फीसदी और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा बची हुई शेष 40 फीसदी सीटें सामान्य श्रेणी के तहत अनारक्षित हैं।

OCT 22, 2021 19:10 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के चरण

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षाएं शामिल है। इसके अलावा बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार भी सुरक्षित रखती है।

OCT 22, 2021 18:34 IST

रेलवे की रीजनल वेबसाइट्स

आरआरबी की मुख्य वेबसाइट के अलावा रीजनल यानी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर भी परीक्षा संबंधी अपडेट्स उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा मुख्य वेबसाइट के काम नहीं करने पर भी यहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक नजर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की रीजनल वेबसाइट्स पर।

rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbsiliguri.gov.in

OCT 22, 2021 17:53 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि हो सकती है मल्टी स्टेज

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 1 लाख से ज्यादा सीटों के लिए प्राधिकरण एकल की जगह बहु-चरण यानी मल्टी स्टेज में सीबीटी आयोजित कर सकता है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, सीबीटी में सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स जैसे खंड पूछे जाएंगे।

OCT 22, 2021 17:27 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट आने के बाद का स्टेटस जानें

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीटी 2 का आयोजन किया जाएगा। इसमें पास उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा देनी होगी।

OCT 22, 2021 16:35 IST

2021 में होगी आरआरबी ग्रुप डी 2021 

आरआरबी जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2021 (आरआरसी 01/2019) परीक्षा तिथि की घोषणा कर सकता है। पहले यह एग्जाम अप्रैल से जून 2021 के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन, कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण, प्रोसेस आगे नहीं बढ़ना। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना 2019 में जारी की गई थी, हालांकि, परीक्षा 2021 में होगी।

OCT 22, 2021 16:10 IST

देखें किन्हें जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, केवल उन्हें ही सीबीटी में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

OCT 22, 2021 14:59 IST

दिवाली के बाद जल्द आ सकती है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। 1,03,769 रिक्तियों के लिए करीब सवा करोड़ के आसपास उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। बता दें, दिवाली के बाद जल्द इस सिलसिले में अपडेट आ सकता है।

OCT 22, 2021 14:04 IST

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तरत पदों का विवरण

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। इन पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन व अन्य शामिल हैं।

OCT 22, 2021 13:27 IST

त्योहारी सीजन के बाद तुरंत आ सकता है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन के बाद तुरंत अपडेट आ सकता है, बता दें इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित होने वाली थी।

OCT 22, 2021 12:54 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए वर्ग के ​अनुसार न्यूनतम योग्यता अंक

श्रेणी न्यूनतम योग्यता अंक
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 40%
ओबीसी / एससी 30%
अनुसूचित जनजाति 25%
OCT 22, 2021 12:27 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 में उपस्थित हो सकेंगे केवल यह छात्र

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए सीबीटी 1 को पास करना होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) दो चरणों में आयोजित की जा रही है: चरण 1 का आयोजन हो चुका है जबकि रिजल्ट नहीं आया है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट आने के बाद चरण 2 के लिए एडमिड कार्ड जारी किया जाएगा। 

OCT 22, 2021 11:46 IST

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2019-21 के रिजल्ट इसी माह

जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2019-21 में चयनित होना चाहते हैं, उन्हें पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बाद दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट (यदि आवश्यक हो) के साथ-साथ दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को पास करना होगा।

OCT 22, 2021 11:15 IST

ऐसे होगी आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2021 की गणना

सभी आवेदकों को लेटेस्ट व आधिकारिक जानकारी और एनटीपीसी परिणाम 2021 के लिए अपने क्षेत्र की आरआरबी एनटीपीसी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। आरआरबी पेपर के कठिनाई स्तर, सीबीटी 1 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंक आदि के आधार पर आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2021 भी घोषित करेगा।
 

OCT 22, 2021 10:47 IST

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जल्द

आरआरबी ने अभी भी आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 सीबीटी 1 को अंतिम रूप नहीं दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट नवंबर 2021 के मध्य तक आने की उम्मीद है।
 

OCT 22, 2021 10:10 IST

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए पांच चरण है जरूरी

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए सीबीटी -1, सीबीटी -2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, मेडिकल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन जैसे प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पास करना होगा।

OCT 22, 2021 09:27 IST

अगस्त में आया था लास्ट अपडेट, अब आएगा फाइनल रिजल्ट

आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 16 अगस्त को आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 CEN 01/2019 उत्तर कुंजी की घोषणा की थी। अब उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 CEN 01/2019 की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो कभी भी जारी किया जा सकता है। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन के बाद आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।

OCT 22, 2021 08:47 IST

इसलिए 7 चरणों में आयोजित की गई थी एनटीपीसी परीक्षा

आवेदनों की संख्या बहुत ज्यादा होने की वजह से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा को 7 चरणों में बांटा गया था। यह परक्षाएं 28 दिसंबर 2020 को शुरू हुई और 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुई।

OCT 22, 2021 08:14 IST

सीबीटी 1 कट ऑफ और मेरिट सूची

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 क्षेत्रवार सीबीटी 1 कट ऑफ, मेरिट सूची जल्द ही www.rrbcdg.gov.in पर होगी। CEN 01/2019 एनटीपीसी परीक्षा अब तक की रेलवे की ओर से सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है।

OCT 21, 2021 22:50 IST

सीबीटी के अलावा 300 अंक का शॉर्टहैंड टेस्ट

आरआरबी की परीक्षा के लिए सीबीटी के अलावा शॉर्टहैंड टेस्ट भी होगा, जोकि 300 अंकों का होगा। सीबीटी की योग्यता के आधार पर खाली पदों की संख्या के 10 गुना के बराबर उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड टेस्ट (स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए मानदंडों के अनुसार स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट पास करना होगा:

स्टेनोग्राफर टाइप

स्पीड

समय

ट्रांजेक्शन टाइम

अंग्रेजी

80 शब्द प्रति मिनट

10 मिनट

50 मिनट

हिंदी

80 शब्द प्रति मिनट

10 मिनट

65 मिनट

OCT 21, 2021 21:59 IST

आरआरबी मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी

आरआरबी मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी (एमआई) 2019-20, 1663 पोस्ट के लिए 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। योग्य उम्मीदवारों ने भारतीय रेलवे के अलग-अलग क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों में आशुलिपिक, मुख्य विधि सहायक, कनिष्ठ अनुवादक (हिंदी), पीजीटी / टीजीटी / पीआरटी आदि जैसी पृथक श्रेणियों (एमआई) के पदों के लिए आवेदन किया। आरआरबी एमआई भर्ती प्रक्रिया में सिंगल स्टेज सीबीटी, स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, परफॉर्मेंस टेस्ट / टीचिंग स्किल टेस्ट, ट्रांसलेशन टेस्ट और डीवी / मेडिकल परीक्षा शामिल है।

OCT 21, 2021 20:29 IST

परीक्षा से 4 दिन पहले ई-कॉल लेटर पर लाइव लिंक

सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा की वास्तविक तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की सूचना का लिंक लाइव किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट्स पर परीक्षा की वास्तविक तिथि से 04 दिन पहले ई-कॉल लेटर का लिंक लाइव किया जाएगा।

OCT 21, 2021 19:31 IST

आरआरबी की चेतावनी: दलालों से सावधान

उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध रूप से दावे करके नौकरी के लिए नियुक्ति के झूठे वादों के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। आरआरबी भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।

OCT 21, 2021 18:21 IST

स्टेनोग्राफी स्किल और ट्रांसलेशन टेस्ट

आरआरबी श्रेणी संख्या 01 और 02 के लिए आशुलिपि कौशल (स्टेनोग्राफी स्किल) परीक्षा आयोजित कर रहा है और श्रेणी संख्या 03 के लिए अनुवाद परीक्षा 27 अक्टूबर 2021 से आयोजित की जाएगी। सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा की वास्तविक तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की सूचना का लिंक लाइव किया गया है।

OCT 21, 2021 17:31 IST

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के बारे में जानें

इस परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग योजना लागू होती है। परीक्षा के चरण I और चरण II दोनों के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर वाले प्रश्न के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।

OCT 21, 2021 16:59 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आए सवा करोड़ आवेदन

आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे।

OCT 21, 2021 16:43 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी चरण II के लिए आरआरबी एनटीपीसी पाठ्यक्रम

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी चरण II के लिए आरआरबी एनटीपीसी पाठ्यक्रम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी चरण II के लिए आरआरबी एनटीपीसी पाठ्यक्रम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी चरण II के लिए आरआरबी एनटीपीसी पाठ्यक्रम
OCT 21, 2021 15:56 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 भर्ती के लिए पास करने होंगे यह सभी चरण

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 भर्ती के लिए निम्न स्टेप्स पास करने होंगे। प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा

OCT 21, 2021 14:55 IST

आरआरबी ग्रुप डी रिक्तियां के तहत सेंट्रल रेलवे और ईस्ट सेंट्रल रेलवे में होगी इतनी भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी रिक्तियां बहुत पहले घोषित हो चुकी हैं। जारी नोटिफिकेशन के तहत सेंट्रल रेलवे में 9345 जबकि ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 3563 पदों पर भर्ती होगी।

OCT 21, 2021 13:54 IST

बहु-चरण चयन प्रक्रिया के लिए करना होगा बेहतरीन प्रदर्शन

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए डिजइन किया गया है। साफ जाहिर कि प्रतियोगिता बहुत है, ऐसे में केवल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे द्वारा घोषित विभिन्न पदों पर चयनित किया जाएगा।

OCT 21, 2021 13:11 IST

आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए इन चार स्टेप्स को करना होगा पास

आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए अभी आधिकारिक घोषणा नहीं है, लेकिन जल्द ही एडमिट कार्ड को लेकर जानकारी आ सकती है। संभवत: नवंबर में अपडेट आने की चांसेज हैं। उम्मीदवार को सबसे पहले सीबीटी, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में चिकित्सा परीक्षा में सफल होना होगा।

OCT 21, 2021 12:32 IST

आरआरबी एनटीपीसी के लिए अधिसूचना ऑनलाइन जारी

आरआरबी एनटीपीसी के लिए अधिसूचना ऑनलाइन जारी की गई थी, ठीक ऐसे ही आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए परिणाम भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार http://www.rrbcdg.gov.in/ के साथ साथ रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

OCT 21, 2021 11:59 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के जरिये इन पदों पर होगी भर्ती

कनिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट
लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट
जूनियर टाइम कीपर
ट्रेन क्लर्क
वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क
यातायात सहायक
गुड्स गार्ड
सीनियर कमर्शियल सह कम टिकट क्लर्क
वरिष्ठ क्लर्क कम टाइपिस्ट
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट
सीनियर टाइम कीपर
कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर

OCT 21, 2021 11:30 IST

रेलवे भर्ती से जुड़े देखें लेटेस्ट अपडेट, कहा तक बढ़ा प्रोसेस

रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत भर्तियां कर रहा है। कुल 35200 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बता दें, सीबीटी 1 के​ लिए प्रोविजनल आंसर की आ चुकी है, अब जल्द ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। उम्मीदवार http://www.rrbcdg.gov.in/ पर नजर बनाए रखें।

OCT 21, 2021 11:02 IST

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 के लिए कटऑफ अंक की गणना

कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य करने के बाद की जाएगी।

OCT 21, 2021 10:21 IST

आरआरबी ग्रुप डी के लिए जल्द आने वाले हैं एडमिट कार्ड

आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यही नहीं एडमिट कार्ड पर मौजूद सभी जानकारी अच्छे तरह से पढ़ना व उसे फॉलो करना भी बेहद जरूरी है।

OCT 21, 2021 09:54 IST

एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम इन दो साइट पर होगा उपलब्ध

एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम rrb official website के अलावा आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस लिंक timesnowhindi.com/sarkari-naukri पर भी आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

OCT 21, 2021 09:36 IST

अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी होगा कटऑफ

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कटऑफ के साथ साथ एनटीपीसी सीबीटी 1 2021 परिणाम भी जारी ​किए जा सकते हैं। बता दें, कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा।

OCT 21, 2021 08:55 IST

पीडीएफ फॉर्म में आ सकता है एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम

एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य पाए गए आवेदकों के रोल नंबर शामिल होंगे। आप यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

OCT 21, 2021 08:55 IST

एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम इन दो साइट पर होगा उपलब्ध

एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम rrb official website के अलावा आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस लिंक timesnowhindi.com/sarkari-naukri पर भी आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

OCT 21, 2021 08:55 IST

नवंबर में एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम हो सकता है घोषित

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन खत्म होने में ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही रेलवे भर्ती को लेकर प्रोसेस आगे बढ़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो नवंबर में एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम घोषित कर दिया जा सकता है।