जॉब्स

Bihar Police Constable Result, Cut Off 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल की कटऑफ, पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने मार्क्स

Bihar Police Constable Result, Cut Off 2024, Sarkari Result: केंद्रीय चयन पर्षद जल्द ही कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Police Constable Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां देखें बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट, कब आएगा और कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar Police Constable Result, Cut Off 2024: यहां देखें बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

Bihar Police Constable Result, Cut Off 2024, Sarkari Result: बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय चयन पर्षद जल्द ही सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (Bihar Police Constable Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना परिणाम चेक (Bihar Police Constable Cut Off) कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल के कुल 21,391 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की डेट, कब आएगा और कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Result Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 7 अगस्त, 11, 18, 21, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 17 लाख 87 हजार 520 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें से 14 लाख 38 हजार 154 उम्मीदवारों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था। परीक्षा में 67 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। कयास लगाया जा रहा है कि एक से दो दिन के भीतर आंसर की जारी की जा सकती है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां संभावित कटऑप लिस्ट देख सकते हैं।

Bihar Police Constable Cut Off 2024

सामान्य वर्ग (General Category) 72-76
ओबीसी (OBC) 68-71
ईडब्ल्यूएस (EWS)65 से 68
अनुसूचित जाति (SC) 65 से 68
अनुसूचित जनजाति (ST)60 से 64
ध्यान रहे यह बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की संभावित कटऑफ लिस्ट है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। कटऑफ से संबंधित किसी प्रकार का कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

How To Check Bihar Police Constable Result 2024

  1. सबसे पहले csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Bihar Police Constable Result 2024 क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  4. यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Bihar Police Constable Result: पीईटी व पीएसटी के लिए पात्र

बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। ध्यान रहे 30 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए असफल घोषित कर दिया जाएगा।

Bihar Police Constable Result 2024 Sarkari result: दौड़ निकालना जरूरी

बिहार पुलिस कांस्टेब के फिजिकल टेस्ट की बात करें तो यहां दौड़ 50 अंक का होगा। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट में 1.6 किमी दौड़ना होगा। यहां 5 मिनट से कम में दौड़ निकालने वाले को 50 अंक पूरे दिए जाएंगे। 5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकेंड तक 40 अंक, 5 मिनट 20 सेकेंड से अधिक और 5 मिनट 40 सेकेंड तक 30 अंक, 5 मिनट 40 सेकेंड से अधिक एवं 6 मिनट तक 20 अंक व 6 मिनट से ज्यादा समय लेने वाले उम्मीदवारों को असफल घोषित कर दिया जाएगा। यहां चयनित अभ्यर्थी आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article