Bihar Police Constable Bharti 2023, Sarkari Naukri 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा (Bihar Police Constable Bharti) अवसर है। बिहार पुलिस पर्षद ने कांस्टेबल के 21 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग में कांस्टेबल की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, जो सालों से बिहार पुलिस विभाग में वैकेंसी के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। हालांकि अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है। यहां आवेदन के लिए 20 जून 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bic.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
