जॉब्स

Bank Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी, सैलरी 30000 प्रतमाह, जल्द करें अप्लाई

Bank Recruitment 2024, Central Bank Of India Vacancy 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैन और गार्डनर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Bank Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी

Bank Recruitment 2024, Central Bank Of India Vacancy 2024: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैन और गार्डनर के पदों पर भर्ती (Bank Recruitment 2024) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवदेन प्रक्रिया (Central Bank Of India Vacancy) जारी है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं।

Central Bank Of India Vacancy: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • फैकल्टी - 3 पद
  • ऑफिस असिस्टेंट - 5 पद
  • अटेंडर - 3 पद
  • चौकीदार/माली - 2 पद

Central Bank Of India Recruitment: क्वालिफिकेशन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। फैकल्टी के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज होना जरूरी है। वहीं ऑफिस असिस्टेंट के लिए अभ्यर्थी बीएसडब्ल्यू/बीए/बीकॉम/कंप्यूटर साइंस की डिग्री जरूरी है। जबकि अटेंडर लिए अभ्यर्थी मैट्रिक पास होना चाहिए। इसके अलावा स्थानीय भाषा पढ़ना और लिखना आना चाहिए।

Central Bank Of India Faculty Age Limit: आयु सीमा

वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Central Bank Of India Vacany: महज 1 वर्ष के लिए नियुक्ति

ध्यान रहे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन महज 1 वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा। हालांकि काम को देखते हुए कॉन्ट्रेक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह बैंक पर निर्भर करता है।

Central Bank Of India Recruitment: कितनी मिलेगी सैलरी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के फैकल्टी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 30000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा ऑफिस असिस्टेंट को 20000 रुपये प्रतिमाह। अटेंडर को 14 हजार रुपये व चौकीदार या माली को 12000 रुपये हर महीने सैलरी दी जाएगी।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article