Bollywood Stars Diwali Celebration 2026: दिवाली की धूम देश ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रही है। बाजारों से लेकर घरों तक दिवाली की रौनक छाई हुई है। रोशनी से भरे इस त्योहार की धूम बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी खूब है। बॉलीवुड के कई सितारे दिवाली के जश्न में चूर नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर अमिताभ बच्चन और सनी देओल तक ने फोटोज शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने दिवाली सेलिब्रेशन की झलक शेयर की। इससे इतर अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर अपनी सेहत का अपडेट फैंस को दिया। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड स्टार्स के दिवाली सेलिब्रेशन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक, फोटो शेयर कर दी दिवाली की बधाई
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने दिवाली पार्टी से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। सोनाक्षी सिन्हा ने राजकुमार राव, करीना कपूर, कृति सेनन और नुपुर सेनन जैसे स्टार्स के साथ जमकर पोज दिये। फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा, "रोशनी और प्यार से भरी दिवाली, हमारी थी और उम्मीद करते हैं कि आपकी भी हो। ढेर सारा प्यार और हैप्पी दिवाली दोस्तों।" एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस खास मौके पर मिठाइयों के साथ नजर आए। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, "आप सभी को दिवाली की प्यारी और मीठी शुभकामनाएं, प्यार, हंसी और मिठाइयों से भरी हुई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, एक छत के नीचे आए एक्स-कपल, कुशाल और श्रेया ने साथ दिया पोज
बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी ने अपने परिवार के साथ फोटो शेयर कर दिवाली की शुभकामना दी। उन्होंने लिखा, "आप सभी को मेरी ओर से दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं।" वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत इस खास मौके पर मरून साड़ी में सजी नजर आईं। उन्होंने घर में चारों ओर दीये जलाए और पूजा की। कंगना रनौत ने वीडियो को शेयर कर लिखा, "आप सभी को जिंदगी की खूबसूरती का एहसास हो। ये त्योहार आपकी जिंदगी में खुशी, प्यार और ढेर सारा आभार लेकर आए। हैप्पी दिवाली।"
करीना कपूर दिवाली के खास मौके पर अपने परिवार के साथ नजर आईं। वह और करिश्मा कपूर अपने मम्मी-पापा यानी बबीता कपूर और रणधीर कपूर के साथ बैठे दिखाई दिये। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, "जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय, जाना कहां। दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं। ये हमेशा अपने माता-पिता को प्यार करने के बारे में है।" सारा अली खान ने दिवाली पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ नजर आईं। उन्होंने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, "दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं।"

Sunny Deol ने दी दिवाली की शुभकामना
अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामना दी। वहीं अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर अपना हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा, "आप सभी ढेर सारे तोहफे और प्यार भेज रहे हैं, मैं अपनी सराहना देना चाहता हूं। मैं हर किसी को निजी तौर पर लेटर के जरिए जवाब देने की कोशिश कर रहा हूं। मैं खुद ये रिप्लाई लिखना चाहता हूं। लेकिन लिखने के दौरान हाथ में मुझे थोड़ी तकलीफ महसूस हो रही है, जिससे देरी हो रही है। मैं सच में माफी मांगता हूं।"
