UPSSSC Recruitment 2022: यूपी में वन दरोगा के 701 पदों पर निकली भर्ती, 17 अक्टूबर से करें आवेदन, यहां जानें डिटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2022, 01:00 PM IST

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन दरोगा (फॉरेस्ट गार्ड) के 701 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 17 अक्टूबर से अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2022: यूपी में वन दरोगा के 701 पदों पर निकली भर्ती, 17 अक्टूबर से करें आवेदन, यहां जानें डिटेल्स

UPSSSC Forest Guard Main Exam Notification 2022, UPSSSC Van Daroga Bharti 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन दरोगा (फॉरेस्ट गार्ड) मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ‌ इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूपी में सरकारी नौकरी के लिए आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर 17 अक्टूबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से वन एवं वन्य जीव विभाग में वन दरोगा के 701 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 288 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 160 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 20 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 163 पद, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 70 पद शामिल हैं। 

UPSSSC Forest Guard Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन 

इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। ‌ इसके अलावा अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से गणित, भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान में से दो या अधिक विषयों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।

UPSSSC Forest Guard Exam 2022: ऐसे होगा चयन

यूपी में वन दरोगा पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यानी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2021 में उपस्थित अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। वन दरोगा मुख्य परीक्षा की तारीख और समय आयोग की वेबसाइट पर तय समय के अंदर सूचित कर दिया जाएगा। 

UPSSSC Forest Guard Application: इस तारीख तक करें अप्लाई 

योग्य अभ्यर्थी यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर‌ 17 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌इसके लिए अभ्यर्थियों को मात्र 25 रुपए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क जमा करना होगा। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। 
 

End of Article