जॉब्स

Army School Recruitment 2024: आर्मी स्कूल में TGT PGT Teacher की बंपर वैकेंसी, जानें कहां करें अप्लाई

Army School TGT PGT PRT Teacher Recruitment 2024: टीचिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। आर्मी स्कूल में टीजीटी, पीजीटी और प्राइमरी टीतर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कई विषयों के लिए शिक्षकों की भर्तियां होनी हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है।

Image

आर्मी स्कूल में वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

Army School TGT PGT PRT Teacher Recruitment 2024: आर्मी स्कूल में टीजीटी, पीजीटी और प्राइमरी टीतर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। टीचिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है। इस वैकेंसी के माध्यम से कई अलग-अलग विषयों के लिए शिक्षकों की भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो पूरी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं।

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की तरफ से आर्मी स्कूल में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Army School Recruitment: इन तारीखों का रखें ध्यान

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 सितंबर 2024
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2024
  • आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2024
  • परीक्षा की तारीख- 23 नवंबर और 24 नवंबर 2024
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 12 नवंबर 2024
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख- 10 दिसंबर 2024

AWES TGT PGT Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • आर्मी स्कूल की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- awesindia.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर AWES Army School TGT PRT PRT Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेश फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Army School TGT PRT PRT Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाती है। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS के लिए फीस के तौर पर 385 रुपये निर्धारित किए गए हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

इन शहरों में होगी परीक्षा

आर्मी स्कूल में TGT PRT PRT टीचर भर्ती के लिए परीक्षाएं प्रयागराज, कानपुर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, नोएडा, दिल्ली, झांसी, देहरादून, जयपुर, जबलपुर, भोपाल में आयोजित की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article