जॉब्स

Allahabad University Recruitment 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का शानदार मौका, 321 पदों पर निकली वैकेंसी- जल्द करें अप्लाई

Allahabad University Recruitment 2025, Sarkari Naukri: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती (Allahabad University Professor Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Allahbad University Recruitment 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर के पदों पर निकाली वैकेंसी

Allahabad University Recruitment 2025, Sarkari Naukri: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Allahabad University Professor Recruitment) खबर है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Allahbad University Professor Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 11 अप्रैल को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 मई 2025 है। यहां आप इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Allahabad University Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 317 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 127 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 126 पद और प्रोफेसर के कुल 64 पद शामिल हैं।

Allahabad University Professor Vacancy: शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ ही NET/JRD/PHD भी अनिवार्य है। वहीं एसोसिएड प्रोफेसर व प्रोफेसर के लिए भी मास्टर डिग्री अनिवार्य है।

Allahabad University Professor Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले allduniv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Allahbad University Assistant Professor, Associate Professor And Professor Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चला जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Allahabad University Professor Bharti: आवेदन शुल्क

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग (General)/ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क है। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article