जॉब्स

AIIMS Kalyani Recruitment 2024: एम्स में विभिन्न पदों पर नौकरी का मौका, 100 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

AIIMS Kalyani Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी ने एम्स कल्याणी के विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के आधार पर विभिन्न संकायों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के जरिये 101 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

एम्स में विभिन्न पदों पर नौकरी का मौका

AIIMS Kalyani Recruitment 2024: क्या आप भी एम्स मेंं नौकरी करना चाहते हैं, तो खबर आपके काम आ सकती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी ने एम्स कल्याणी के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न संकायों में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को आनलाइन आवेदन करना होगा, 101 पदों पर भर्ती की जाएगी, जानें पूरी डिटेल

AIIMS Kalyani Recruitment 2024, वेबसाइट

अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

AIIMS Kalyani Recruitment 2024, किन पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से, निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:

Professor 20
Additional Professor 13
Associate Professor 18
Assistant Professor 50

AIIMS Kalyani Recruitment 2024, जरूरी तारीखें

एम्स कल्याणी भर्ती अधिसूचना 2024 के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल, 2024 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार क्रॉस चेक करने के बाद ही अप्लाई करें। क्रॉस चेक करने के लिए इस पीडीएफ को ध्यान से पढ़ें।

अप्लाई के लिए इस लिंक की मदद लें:-

AIIMS Kalyani Recruitment 2024, आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी श्रेणियों के लिए: 3540/- (3,000/- + 18% जीएसटी)
  • ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: 2,832/- (2400/- + 18% जीएसटी)
  • एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: 2,832/- (2400/- + 18% जीएसटी)
  • पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए: निशुल्क

इस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी ग्रुप ए के पदों पर भर्ती होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article