जॉब्स

AIIMS Recruitment 2025: एम्स में 4591 पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 80000 से ज्यादा, यहां तुरंत करें अप्लाई

AIIMS Delhi Recruitment 2025: दसवीं, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS Delhi) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 4591 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो यहां तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

Image

एम्स में भर्ती

Photo : Times Now Digital

AIIMS Delhi Recruitment 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS Delhi) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। दसवीं, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। एम्स की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो यहां तुरंत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rrp.aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।

एम्स दिल्ली की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए भर्ती प्रक्रिया कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (AIIMS CRE) के माध्यम से होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

AIIMS Group B and C Recruitment Application: ऐसे भरें फॉर्म

  • एम्स की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rrp.aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Common Recruitment Examination(CRE) 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Login to Apply पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने पोस्ट के आगे दिए लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

AIIMS Group B and C Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

एम्स दिल्ली की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 3000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 2400 रुपये जमा करने होंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

योग्यता और सैलरी

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एम्स दिल्ली में कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें पदों के अनुसार, योग्यताएं मांगी गई हैं। बता दें कि लैब टेक्नीशियन और ECG Technician जैसे पदों पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक मिलेंगे। वहीं, जूनियर रेडियोग्राफर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article