AIIMS CRE Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एम्स में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS CRE Recruitment 2025) खबर है। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो (AIIMS CRE Recruitment) गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के एम्स अस्पतालों, ईएसआईसी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, सफदरजंग अस्पताल समेत कई हॉस्पिटल में नॉन फैकल्टी ग्रुप बी व ग्रुप सी के 2300 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती (AIIMS CRE Vacancy 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना आवेदन (AIIMS CRE Vacancy) कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए लिंक 12 जुलाई को एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है।
AIIMS CRE Recruitment 2025: किस पद पर वैकेंसी
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, लाइफ गार्ड, वोकेशन काउंसलर, ड्राइवर, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड I, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर समेत अन्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यहां आप एम्स के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
AIIMS CRE Recruitment 2025 Sarkari Naukri 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित है। यहां 10वीं पास से लेकर एमएससी की डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए।
AIIMS CRE Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS CRE Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
AIIMS CRE Vacancy 2925: आवेदन शुल्क
एम्स सीआरई 2025 के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क 2400 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
