जॉब्स

AIC Recruitment 2025: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकाली वैकेंसी, इस दिन से करें आवेदन

AIC Recruitment 2025, AIC Management Trainee Recruitment 2025: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आईटी, एक्चुरियल और जर्नलिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aicofindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एआईसी मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

AIC Recruitment 2025: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकाली वैकेंसी, इस दिन से करें आवेदन

AIC Recruitment 2025, AIC Management Trainee Recruitment 2025: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIC Recruitment 2025) खबर है। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती (AIC Management Trainee Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 55 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aicofindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर (AIC Management Trainee Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2025 रात 8 बजे (AIC Recruitment 2025) तक है। यहां आप एआईसी के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

AIC Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आईटी 20 पद, एक्चुरियर के 5 पद और जर्नलिस्ट के 30 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

AIC Management Trainee Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन

एआईसी के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बी.टेक या फिर पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। जबकि अुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।

AIC Recruitment 2025: एज लिमिट

न्यूनतम आयु (Minimum Age) - 21 वर्ष

अधिकतम आयु (Maximum Age) - 30 साल

ध्यान रहे यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

AIC Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले aicofindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AIC Management Trainee MT Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेश फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

AIC Management Trainee Vacancy: आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) - 1000

एससी (SC)/एसटी (ST)/पीएच (PH) - 200

यहां आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए आप अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article