जॉब्स

Agniveer Recruitment 2025: बिग अपडेट! अगले महीने इस दिन से यहां अग्निवीर भर्ती

Agniveer Recruitment 2025, Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Agniveer Recruitment 2025) खबर है। 4 फरवरी से 8 फरवरी के बीच इस राज्य में अग्रिवीर भर्ती के लिए फिजिकल व मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं कहां होगा अग्निवीर भर्ती का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट।

Image

Agniveer Recruitment 2025: अगले महीने इस दिन से अग्निवीर भर्ती का फिजिकल और मेडिकल

Agniveer Recruitment 2025, Agniveer Bharti 2025: अग्रिवीर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Agniveer Recruitment 2025) खबर है। आगामी 4 फरवरी से 8 फरवरी के बीच अम्बाला कैंट के खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण फिजिकल और मेडिकल का आयोजन (Agniveer Bharti 2025) किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अम्बाला, कैथल, यमुना नगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकतर उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।यहां पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित किया गया था। इसमें चयनित उम्मीदवार फिजिकल के लिए पात्र माने जाएंगे।

Agniveer Recruitment 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

बता दें अम्बाला कैंट में अग्रिवीर के फिजिकल के लिए एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी कर दिया गया था। ऐसे में लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Agniveer Bharti 2025: 10 फरवरी को इन राज्यों की भर्ती प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी प्रकार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के महिला अग्निवीर की भर्ती का दूसरा चरण 10 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यहां भी लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। जानकारी के मुताबिक यदि किसी भी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो मुख्यालय भर्ती कार्यालय अम्बाला में सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच संपर्क करें।

Agniveer Bharti Admi Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले Indian Army की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Indian Army Agniveer Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉग इन आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

Agniveer Recruitment 2025: एडमिट कार्ड चेक कर लें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें अपना नाम, लॉग इन आईडी, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चेक कर लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत मुख्यालय में संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article