जॉब्स

Agniveer Recruitment 2023: सेना में अब 50 फीसदी अग्निवीर होंगे परमानेंट? आयु सीमा में भी मिलेगी इतनी छूट

Agniveer Recruitment 2023, Agnipath Yojana 2023: सेना में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के बाद उनके स्थायी करने के नियमों में बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही उम्र सीमा बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है।

Image

Agniveer Recruitment 2023

Photo : iStock

Agniveer Recruitment 2023, Agnipath Yojana 2023: भारतीय सेना में जवानों की भर्ती प्रक्रिया अग्निपथ में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। सेना कुल भर्ती में से 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी अग्निवीरों को परमानेंट करने पर विचार कर रही है। भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों ने कहा की परमानेंट अग्निवीरों के परसेंटेज को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने का प्रपोजल जल्द सरकार को सौंपा जा सकता है। इससे सेना में जवानों की संख्या में कमी को पूरा किया जाएगा।

50 फीसदी अग्निवीर होंगे परमानेंट

अग्निपथ योजना के तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल अग्निपथ स्कीम के तहत चार साल बाद अधिकतम 25 फीसदी अग्निवीरों को ही परमानेंट सैनिक बनने का विकल्प दिया जाता है। हालांकि, सेना अब 50 फीसदी अग्निवीरों को परमानेंट करने की मांग करेगी।

अग्निवीरों की भर्ती में होगी तेजी

साल 2026 तक सेना में कुल 1.75 लाख अग्नवीरों की भर्तियां होनी है। कोविड की वजह से दो साल सेना की भर्ती नहीं हो पाई थी। जबकि, उससे पहले हर साल करीब 80 हजार सैनिकों की भर्ती होती थी। इससे सेना से रिटायर होने वाले और सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों की संख्या में बैलेंस बना रहता था। ऐसे में सेना ने सरकार के सामने अग्निवीरों की भर्ती तेजी से करने का भी प्रस्ताव रखा है।

आयु सीमा में भी मिलेगी छूट

भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा को भी बढ़ाया जा सकता है। जहां पहले अग्निवीर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 17 1/2 साल और अधिकतम आयु 21 साल निर्धारित की गई थी। वहीं, अब अधिकतम आयु को 21 से 23 साल करने पर विचार हो रहा है। इन बदलावों के लिए भारतीय सेना जल्द ही रक्षा मंत्रालय को प्रपोजल देगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article