जॉब्स

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से पहले करें अप्लाई

AAI Apprentice Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

AAI Recruitment 2024

AAI Apprentice Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in या फिर apprenticeshipindia.org पर 31 अक्टूबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

AAI Apprentice Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कुल 135 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 45 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 50 पद और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 40 पद शामिल हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

AAI Apprentice Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 26 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

How to apply for AAI Apprentice Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

AAI Apprentice Recruitment 2024: कितना मिलेगा स्टाइपेंड

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 15000 रुपये और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए 12000 रुपये महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। जबकि, आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर 9000 रुपये महीने स्टाइपेंड मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article