जॉब्स

Sarkari Naukri: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 542 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई

10th pass ke liye sarkari naukri Border Roads Organisation Recruitment 2025: सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने 542 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

Image

Border Roads Organisation Recruitment 2025

10th pass ke liye sarkari naukri Border Roads Organisation Recruitment 2025: सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने 542 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सीमा सड़क संगठन ( बीआरओ ) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के स्वामित्व में एक वैधानिक निकाय है। बीआरओ भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों और मित्र पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का विकास और रखरखाव करता है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) में विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका आया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

किन पदों पर हो रही भर्ती

सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने जिन 542 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, उनमें व्हीकल मैकेनिक के 342 पद, एमएसडब्ल्यू (पेंटर) के 12 पद और एमएसडब्ल्यू (GEN) के 205 पद हैं। 10वीं पास या संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 25 वर्ष
  • आयु की गणना 24 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

चयन प्रक्रिया

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

आवेदन कैसे करें

सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने जिन 542 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, उनके लिए https://bro.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा । इसके बाद फॉर्म के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच कर आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर इस पते पर भेजें : कमांडेंट, GREF सेंटर, दिघी कैंप, पुणे, महाराष्ट्र - 411015

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article