Priyanka Chopra Favorite Paratha Recipe:प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से जानिए पराठे बनाने की पूरी रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2020, 05:49 PM IST

Recipe for making paranthas in Hindi: पराठे बनाने की विधि बेहद आसान होती है। पराठा नाश्ते का एक ऐसा व्यंजन है जिसे कम वक्त में आसानी के साथ बनाया जा सकता है।

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की नामचीन अदाकारा हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा परांठे खाने की बेहद शौकीन है। साथ ही उन्हें कई तरह के अचार भी पसंद है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका को उनके हाथ के बनाए परांठे बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि प्रियंका खाने के लेकर बहुत सावधानी बरतती है लेकिन अचार और परांठे के मामले में कभी कभार ऐसा नहीं होता है। मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका को अचार इतना पसंद है कि वह इसे जब भी जाती है तो खाने के लिए ले जाती है। उन्होंने बताया कि उनके घर में आम के अलावा ,मछली और चिकन सहित कई अचार हैं। उन्होंने बताया कि परांठे का स्वाद और उसका मजा अचार के साथ दोगुना हो जाता है। मधु चोपड़ा ने परांठे बनाने की आसान विधि हमारे साथ शेयर की। पूरी विधि जानने के लिए वीडियो देखें। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!