Kanda Poha Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा, जानें इसे बनाने की आसान विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2021, 08:34 AM IST

कांदा पोहा ना केवल खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे आप झटपट घर पर बना सकते हैं। जानें इसे बनाने की आसान विधि।

कांदा पोहा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बहुत है। इसे आप जब चाहे तब बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली आमतौर पर आसानी से घर में ही उपलब्ध होती है। अगर आप जल्द से जल्द कोई नाश्ता बनान चाहते हैं तो भी आप झटपट  कांदा पोहा बनाकर नाश्ते में खा सकते हैं और अपने बच्चों को भी खिला सकते हैं। तो आइए जाने कांदा पोहा बनाने की विधि।

कांदा पोहा बनाने की सामग्री

- 2 कप पोहा
- नमक (स्वादानुसार)
- 2-3 टेबलस्पून तेल
- 1 टेबलस्पून काला सरसों का दाना 
- 1 टेबलस्पून जीरा
- 4 हरी मिर्च (कटा हुआ)
- करी पत्ता (थोड़ा) 
- 1 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टेबलस्पून लहसुन का पेस्ट
- 1/3 कप मूंगफली 
- 2 प्याज (कटा हुआ) 
- 1/2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टेबलस्पून चीनी
- नींबू का रस
- घनिया का पत्ता ( कटा हुआ)
- नारियल (घिसा हुआ) 














कांदा पोहा बनाने की विधि

- कांदा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें।

- दूसरी तरफ पोहा को छन्नी में रखकर अच्छी तरह पानी धो ले और बाद में उसमे हल्का नमक डाल दें।

-  जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो उसमें काला सरसों, जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च. अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट और मूंगफली    डालकर उसे थोड़ी देर तक भुनें।

- जब सारी सामग्री अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें  हल्दी और कटा हुआ प्याज डालकर उसे भी थोड़ी देर तक भुनें।

- जब प्याज अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें पोहा, नमक और चीनी डालकर उसे मिलाते हुए भुने।

- जब पोहा अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसे उतार कर उसमें नींबू का रस, धनिया पत्ता और घिसा नारियल डालकर गर्म-गर्म सर्व करें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!