Tula Rashifal Today (Libra Horoscope Today), आज का तुला राशिफल 13 नवंबर 2022: कामकाज मे लोगों की मदद कम हो रही है और लोगों से तकरार बढ़ता चला जा रहा है इसलिए आपको अपने बलबूते पर बहुत कुछ करना होगा और जैसे ही आप इस विचार को मजबूत करते चले जाएंगे आपके कामकाज में भी इजाफा होता चला जाएगा। लोगों की मदद एक हद तक ही काम करती है उसके ऊपर इंसान को अपने दम पर ही बहुत कुछ हासिल करना पडता है।
क्या करें – लोगों के प्रति मन मे जो भी अविश्वास है उसे हटा दें क्योंकि उससे आप अपने लिए रुकावटें ही पैदा करते चले जा रहे हैं। लोगों के प्रति अपना मन साफ कर लें और आपसी तालमेल बेहतर कर लें। कहीं न कहीं भविष्य में जाकर आपको इस चीज का भी अच्छा फल मिलेगा जरूर।
क्या न करें – रिश्तों में किसी भी तरह के तकरार को बढ़ावा न देते चले जाएँ और उसके लिए अपने मन में लोगों के प्रति किसी भी तरह का अविश्वास न रखें। गलतफहमी पैदा हो जाने से भी बहुत कुछ ऐसा हो जाता है जो पकड़ में नहीं रहता इसलिए इस समय अपने हालात का सही आँकलन न करना भी बहुत बड़ी गलती है।
धन दौलत – आर्थिक स्तिथि पर दबाव रहा है पर अब समय बदल रहा है और आपकी आर्थिक स्तिथि में इजाफा हो सकता है। अपनी समृद्धि में आप कमियाँ निकालते रहें हैं पर अब उसे समृद्धि को नई नजर से देखने की भी जरूरत है ताकि आपका भरोसा बढ़े और आप कुछ बेहतर कर सकें, पर साथ ही साथ यह समय कुछ ऐसा भी बन रहा है की आप अपने पैसे को कहीं फँसाते चले जा रहे हैं और इसी बात पर ध्यान देने की जरूरत है।
रुकावटें और चुनौतियाँ – पैसे की स्तिथि ठीक हो रही है पर पैसे से जुड़ी रुकावटें भी बढ़ रही हैं क्योंकि ऐसा लगता है जैसे आप अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाल नहीं पा रहे और जल्दबाजी में बिना सोचे समझे फैसले करते चले जा रहे हैं और यही एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी वजह से आपकी चुनौतियाँ भी बढ़ सकती हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
