राशिफल

16 September 2024 Ka Rashifal: आज सोमवार के दिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, सेहत का रखना होगा ध्यान

Aaj Ka Rashifal 16 September 2024 (Horoscope Today In Hindi): आज के दिन मेष राशि वालों को के मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। वहीं वृष राशि के जातक घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद कर सकते हैं। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 September 2024: सोमवार के दिन वृष राशि के जातक को क्रोध पर संयम रखना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर शुगर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन तुला राशि वालों को लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। मकर राशि वाले बीपी के मरीज सावधानी बरतें। कुंभ राशि के जातक को बीपी के मरीज सावधानी बरतें। मीन राशि वालों को प्रेम में क्रोध का परित्याग करना होगा। आइए जानें सारी राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष का दैनिक राशिफल

चन्द्रमा कुम्भ अर्थात एकादश गोचर में है। बैंकिंग व आईटी जॉब में परिवर्तन के प्रयास के लिए अनुकूल समय है। आपका मन धार्मिक व आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

आज का उपाय -व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना व फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

शुभ अंक -02 व 09

वृष का दैनिक राशिफल

शुक्र व गुरु अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। दशम चन्द्रमा करियर के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -04 व 08

मिथुन का दैनिक राशिफल

द्वादश गुरु व भाग्य स्थान के चन्द्रमा का आशीर्वाद प्राप्त है। व्यवसाय में प्रोग्रेस को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। न्यू बिजनेस डील का सुंदर अवसर है। अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर शुगर को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय -गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व आसमानी।

शुभ अंक -05 व 06

कर्क का दैनिक राशिफल

चन्द्रमा अष्टम है। गुरु एकादश है। व्यवसाय में अभी मन माफिक सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में अब बेहतर परिणाम पाएंगे। आर्थिक प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 09

सिंह का दैनिक राशिफल

जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। चन्द्रमा सप्तम शुभ है। कुम्भ,मीन व कर्क राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।

आज का उपाय - तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 07

कन्या का दैनिक राशिफल

छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस में भी वर्क्स को टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। गुरु व चन्द्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको लाल चोला व लड्डू अर्पित करें।

शुभ रंग -बैगनी व नीला

शुभ अंक -01 व 02

तुला का दैनिक राशिफल

नवम मङ्गल व पंचम चन्द्रमा गोचर से स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर,लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें।

शुभ रंग -आसमानी व नीला।

शुभ अंक -05 व 07

वृश्चिक का दैनिक राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ घर के लिए शुभ है। धन का व्यय होगा। जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। गुरु सप्तम मंगलकारी है। छात्रों का आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 08

धनु का दैनिक राशिफल

परिवार संग धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा।व्यवसाय को और बेहतर करें। पारिवारिक समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे ।इस कार्य को करने से स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 02

मकर का दैनिक राशिफल

द्वितीय चन्द्रमा तथा शुक्र व शनि जॉब को पहले से बेहतर करेंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -05 व 07

कुम्भ का दैनिक राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु चतुर्थ गोचर करके जॉब के लिए शुभ फल दे रहा है। आप कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 0I

मीन का दैनिक राशिफल

गुरु तृतीय व चन्द्रमा द्वादश हैं। छात्र करियर को नई दिशा दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता है। बिजनेस में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है। प्रेम में क्रोध का परित्याग करें।

आज का उपाय -तिल का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

शुभ अंक-02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article