राशिफल

Weekly Rashifal 15 September To 21 September 2024: इस सप्ताह में इन चार राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जॉब में मिलेगी सफलता

Weekly Horoscope 15 September To 21 September 2024: इस सप्ताह में मेष राशि के जातक का रुका हुआ काम पूरा होगा। वहीं मिथुन राशि वालों के जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। आइए जानें सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekly Rashifal

Weekly Rashifal 15 September To 21 September 2024: आने वाले सप्ताह में मेष राशि के जातक के लिए जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है। वहीं कर्क राशि के जातक को जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। तुला राशि वालों को सोमवार से गुरुवार तक चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर व्यवसाय में उन्नति के अवसर देगा। कुंभ राशि वालों को के लिए सूर्य का कन्या यानी अष्टम गोचर अनुकूल है। मीन राशि वालों को जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। आइए जानें सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

मेष का साप्ताहिक राशिफल

बुधवार तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का गोचर जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है। पीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। मंगल व गुरु जॉब में रुका कार्य पूर्ण करेंगे।

वृष का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बिजनेस में बुधवार के बाद चन्द्र गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को जॉब में लाभ की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करें।

मिथुन का साप्ताहिक राशिफल

राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर बहुत शुभ है। बुधवार के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।बुधवार को उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

कर्क का साप्ताहिक राशिफल

शुक्र ,सूर्य व बुध इस समय मङ्गलमय हैं। इस वीक सोमवार के बाद गुरु व चन्द्र गोचर मंगलकारी है। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पॉलिटीशियनस के करियर में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। वाणी के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। सोमवार को बिजनेस में विशेष लाभ मिल सकता है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन गेंहू का दान करें।

कन्या का साप्ताहिक राशिफल

शुक्र व बुध आर्थिक प्रगति देगा। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता -पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से चन्द्रमा व सूर्य अनुकूल होते हैं। न्यू बिजनेस डील धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

तुला का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर व्यवसाय में उन्नति के अवसर देगा। गुरु छात्रों को विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

राशि स्वामी मंगल व गुरु शुभ हैं। सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। राहु से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

धनु का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में हैं। जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।

मकर का साप्ताहिक राशिफल

व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नवम सूर्य शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।छात्र प्रगति करेंगे। असत्य से बचें।

कुम्भ का साप्ताहिक राशिफल

सूर्य का कन्या यानी अष्टम गोचर अनुकूल है। बुधवार के बाद चन्द्रमा व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रतिदिन उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद आवश्यक है।

मीन का साप्ताहिक राशिफल

गुरु व चन्द्रमा गोचर धार्मिक कार्य कराएगा। चन्द्रमा मंगलवार को इस राशि के लोगों को धार्मिक यात्रा के लिए शुभ है। सप्तम सूर्य लाभ वाले कार्य करवाएगा। इस सप्ताह शनिवार को हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article