Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 13 नवंबर 2022: घर परिवार में रिश्तों को लेकर मन परेशान रहा है पर अब आप अपने अंदर बहुत सारा सकारात्मक परिवर्तन करना चाह रहे हैं ताकि रिश्तों को संभालने में मदद मिल सके और उसमें कोई प्यार का रिश्ता बहुत अहम है।
क्या करें – लोगों के प्रति मन में जो भी अविश्वास है वही इस समय की सबसे बड़ी परेशानी है। अविश्वास को तो दूर नहीं कर पाएंगे पर अपने सख्त होते हुए रवैये को संभालने की कोशिश करनी होगी ताकि अपने रवैये को बेहतर किया जा सके।
क्या न करें – किसी रूठे हुए प्यार के रिश्ते को आप अपनी जिंदगी में वापिस लाना चाह रहे हैं पर हो सकता है आपका दिल अभी भी आपका साथ न दे, इसलिए भी आपको विनम्रता बनाए रखनी होगी ताकि आपकी ओर से कोई कमी न रहे।
पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई की दिशा में आपकी कोशिशें बेहतर हो सकती हैं क्योंकि आपको अपनों की अच्छी सलाह भी मिलेगी और समर्थन भी मिलेगा। आपके अंदर क्षमता है बस अपनी मेहनत में नियमित हो जाने की कोशिश करनी होगी।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि बेहतर हो रही है और काम से लाभ भी बढ़ रहा है, इसी के चलते आपका भरोसा भी बढ़ा हुआ है और आपकी समृद्धि में भी इजाफा हो सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
