06 May 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): सोमवार का दिन मेष राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा। लेकिन क्रोध से बचकर रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। लेकिन घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी भी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। चलिए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 6 May 2024
मेष राशि
इस राशि के सूर्य, चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल का गोचर अनुकूल है। यात्रा में अपना ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
आज का उपाय - पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 03
वृषभ राशि
बिजनेस के लिए दिवस शुभ है। व्यावसायिक यात्रा की सम्भावना है। बुध व्यवसाय के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 09
मिथुन राशि
राजनीति में कई नवीन अवसरों वाला दिवस है। जॉब प्रमोशन में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय -गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
कर्क राशि
यदि आप पॉलिटिक्स से सम्बद्ध हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। जॉब में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 03
सिंह राशि
राजनीति में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में मित्रों की सहायता मिलेगी। कार्य को और बेहतर करने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग डिनर पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।
आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -04 व 09
कन्या राशि
चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय के लिए हितकर है। गृह निर्माण के पेंडिंग काम निपटाते रहें। धार्मिक योजनाएं टालें मत। आप आशावादी हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको श्री रामचरितमानस अर्पित करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला
शुभ अंक -03 व 09
तुला राशि
संतान के प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। आर्थिक विकास की गति बेहतर बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 07
वृश्चिक राशि
मंगल गृह निर्माण देगा। चन्द्रमा व गुरु छात्रों को शुभ फल देंगे। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -अपने वजन के बराबर अन्न दान करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग - हरा व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
धनु राशि
धन व्यय होगा। आध्यात्मिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र पढ़ाई को और बेहतर करें, अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। इस कार्य को करने से शिक्षा के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
मकर राशि
जॉब प्रोग्रेस पहले से बेहतर करेंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। आप विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक - 04 व 06
कुंभ राशि
जॉब चेंज की संभावना है। बिजनेस को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -01 व 03
मीन राशि
बिजनेस को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। ससुराल का बिजनेस में बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर का आनन्द उठाएंगे। समयाभाव परेशान कर सकती है।
आज का उपाय -गुड़ व उडद का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक- 01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
