Aaj Ka Rashifal: आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 6 बजकर 24 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र पुनर्वसु रहेगा और योग शाम 8 बजकर 7 मिनट तक शुक्ल व इसके बाद ब्रह्म लग जाएगा। करण वणिज सुबह 7 बजकर 50 तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण शाम 6 बजकर 24 मिनट और फिर बव करण रहेगा।
ग्रहों कि स्थिति की बात करें मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु रहेंगे। इससे गजकेसरी राजयोग का प्रभाव व्याप्त रहेगा। वहीं, रात 10 बजकर 38 मिनट पर चंद्रमा अपनी राशि कर्क में पहुंच जाएंगे। मायावी केतु सिंह और राहु कुंभ में ही रहेंगे। बुध, सूर्य और शुक्र व मंगल वृश्चिक राशि में बैठे रहेंगे। हालांकि रात 8 बजकर 27 मिनट पर मंगल धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन रविवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
सूर्य अष्टम और चंद्रमा-गुरु तृतीय भाव में हैं। मंगल-गुरु जॉब में अच्छी प्रगति देंगे। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है। रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में उन्नति होगी। लव लाइफ आनंददायक रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल दान करें, तुलसी का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: पीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि
चंद्रमा दूसरे भाव में होंगे। इससे जॉब में प्रगति के संकेत हैं। परिवार के दायित्वों में लापरवाही न करें। आईटी और बैंकिंग वालों को सफलता मिलेगी। शिक्षा में भी अच्छे नतीजे आएंगे।
उपाय: गुड़ दान करें, मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मिथुन राशि
राजनीतिक करियर में उन्नति होगी। बुध आर्थिक प्रगति देंगे। चंद्रमा टीचिंग, बैंकिंग और आईटी जॉब में लाभ दिलाएगा। धन प्राप्ति के योग हैं। असत्य बोलने से बचें। लव लाइफ में तनाव न रखें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, घर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: लाल और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
चंद्रमा-गुरु बारहवें भाव में बहुत शुभ हैं। शनि नवम में हैं। बिजनेस में प्रगति होगी। संतान सफल रहेगी। धार्मिक योजना पूरी होगी। स्टूडेंट्स को लाभ होगा।
उपाय: शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: पीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
बिजनेस में संघर्ष के बाद नया प्रोजेक्ट मिलेगा। चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं। वाहन खरीदने की योजना बनेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे।
उपाय: श्री कृष्ण उपासना करें।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि
चंद्रमा दसवें और शनि सातवें भाव में हैं और जॉब के लिए शुभ हैं। रुके काम पूरे होंगे। शनि मीन में होने से बिजनेस-जॉब दोनों में लाभ होगा। आर्थिक प्रगति होगी।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: आसमानी और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
जॉब में थोड़ा तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में मिठास लाएगा। राजनीति करने वालों को चंद्रमा-गुरु शुभ फल देंगे। वाहन खरीदने की बात चलेगी।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: नीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि
शनि पांचवें भाव में हैं। इससे स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। जॉब में प्रगति से खुशी होगी। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन में लाभ होगा। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
उपाय: मंगल-गुरु बीज मंत्र जपें, मूंग दान करें।
शुभ रंग: बैगनी और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
धनु राशि
चंद्रमा-गुरु सातवें भाव में शुभ हैं। शनि चौथे भाव में भी अनुकूल फल देंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। रुका धन आएगा। पिताजी का आशीर्वाद लें। मंगल आत्मबल और शुक्र धन बढ़ाएंगे।
उपाय: तिल-कम्बल दान करें।
शुभ रंग: बैगनी और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि
चंद्रमा चौथे भाव में हैं। माताजी के चरण स्पर्श करें। शनि तीसवें और गुरु सातवें भाव में – बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। जॉब में उन्नति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी।
उपाय: ऊनी वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
चंद्रमा-गुरु पांचवें भाव में हैं। इससे स्टूडेंट्स को शानदार सफलता मिलेगी। शुक्र-बुध बैंकिंग-मीडिया जॉब में लाभ देंगे। धार्मिक यात्रा होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। संतान से खुशी मिलेगी।
उपाय: उड़द दान करें।
शुभ रंग: पीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि
चंद्रमा और गुरु चौथे भाव में होंगे। जॉब-बिजनेस में प्रगति होगी। शुक्र-बुध न्यायिक, बैंकिंग और आईटी जॉब में लाभ देंगे। शनि राजनीति में सफलता दिलाएंगे।
उपाय: धार्मिक ग्रंथ दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
