राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज इन 6 राशि वालों पर होगी धन वर्षा, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज दोपहर 12 बजकर 55 बजे से पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही आज गुरु मिथुन राशि में और चंद्रमा भी इसी राशि में आज जाएंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज कि दिन कैसा रहने वाला है।

Image

5 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 5 दिसंबर दिन शुक्रवार है। चंद्रमा आज के दिन वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे, जो रात में मिथुन में आ जाएंगे और गजकेसरी योग बनाएंगे, क्योंकि आज गुरु भी दोपहर में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र वैभव, प्रसिद्धि, ग्लैमर, सौंदर्य और प्रेम के कारक हैं। इस कारण आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए यश और वैभव से भरा रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

चंद्रमा दूसरे और गुरु चौथे भाव में – रुके वित्तीय काम बनेंगे। करियर में आनंदपूर्वक कर्म करें। बिजनेस में लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव से बचें – प्रेम में संशय का कोई स्थान नहीं। ऑफिस में नए मेंबर जुड़ेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें। प्रमोशन के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे। इससे जॉब में सफलता, बिजनेस में नए काम मिलेंगे। परिवार में विवाद संभव है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में मिठास लाएगा। स्टूडेंट्स करियर को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं।

उपाय: उड़द दान करें और बटुक भैरव स्तोत्र पढ़ें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि

चंद्रमा व्यय भाव में हैं। बिजनेस में प्रगति का समय है। जॉब में डिपार्टमेंटल विवाद आगे न बढ़ाएं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा दिन। रुका सरकारी काम पूरा होगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, गेहूं-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि

गुरु अपनी राशि में, चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं। बिजनेस में लगातार सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स निरंतर पढ़ाई करें तो भविष्य उज्ज्वल। लव लाइफ में तनाव संभव है। जॉब अच्छी रहेगी।

उपाय: तिल और कम्बल दान करें।

शुभ रंग: सफेद और लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि

किसी खास अनुबंध से खुशी मिलेगी। पिताजी का सहयोग रहेगा। स्टूडेंट्स कभी-कभी असंतुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को बेहतर करने लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। दान-पुण्य करें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

चंद्रमा नवम में स्थित हैं। राजनीति करने वालों को सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स क्वालिटी एजुकेशन और टाइम मैनेजमेंट रखें। रुका धन वापस आएगा। नया प्रोजेक्ट शुरू होगा।

उपाय: हनुमान बाहुक पढ़ें, तिल दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

बिजनेस में प्रसन्नता रहेगी। चंद्रमा अष्टम में रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों और बिजनेस में संतुलन रखें। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। यात्रा तनाव दूर करेगी। सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: भैरव उपासना करें, कम्बल दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

सूर्य आपकी अपनी राशि में हैं और चंद्रमा सातवें भाव में हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। करियर में प्रगति से मन खुश रहेगा। वित्तीय समस्याएं दूर होंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें, धार्मिक पुस्तकें दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि

चंद्रमा छठे भाव में है। बिजनेस में खुशी मिलेगी। सूर्य बारहवें भाव में भी शुभ फल देंगे। जॉब में प्रगति होगी। एक समय में एक ही काम करें, वरना दबाव महसूस होगा। मित्रों से मदद मिलेगी।

उपाय: तुलसी को जल दें, पत्ते विष्णु जी को चढ़ाएं, गाय को केला-गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

शनि तीसरे और चंद्रमा पांचवें भाव में हैं। परिवार को लेकर व्यस्तता रहेगी। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच और मेहनत से आगे बढ़ें। क्रोध से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: भगवान कृष्ण की उपासना करें, तिल दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि

जॉब में प्रगति से खुशी। चंद्रमा चौथे और गुरु छठे भाव में हैं। इससे बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ और ऑफिस में बैलेंस रखें।

उपाय: घर के मंदिर में अखंड दीप जलाएं और हनुमान बाहुक पढ़ें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि

चंद्रमा तीसरे और गुरु पांचवें भाव में हैं। जॉब में उन्नति के योग हैं। स्टूडेंट्स सही दिशा में पढ़ाई करेंगे। कर्क राशि के सीनियर्स बहुत मदद करेंगे। धार्मिक यात्रा के योग। लव लाइफ में आनंद लें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें, कम्बल दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article