Monthly Rashifal January 2022 Hindi: इन जातकों के लिए लाभदायक रहेगा वर्ष 2022 का पहला महीना, देखें अपना मासिक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2022, 08:26 AM IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), January 2022: जनवरी 2022 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022 का पहला महीना।

Monthly Rashifal January 2022 Hindi: इन जातकों के लिए लाभदायक रहेगा वर्ष 2022 का पहला महीना, देखें अपना मासिक राशिफल

January 2022 Monthly Horoscope (जनवरी 2022 मासिक राशिफल): इस माह के आरंभ में सूर्य व शुक्र एकसाथ धनु में, राहु वृष में, मंगल-केतु वृश्चिक में, शनि तथा बुध मकर में व गुरु कुम्भ में गोचर करेंगे। इस गोचर से जनवरी में कन्या व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कुम्भ व मीन के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मिथुन व कन्या राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत जनवरी 2022 का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

इस माह  छात्रों को सफलता मिलेगी। 16 जनवरी के बाद निर्णय लेने में परेशान रहेंगे। 16  से 29 जनवरी तक जॉब में प्रसन्नता रहेगी लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल-  

इस माह राजनीतिज्ञों के प्रगति के मार्ग बनेंगे तथा 16 जनवरी के बाद अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को कम्बल दान करें। मिथुन व मकर राशि का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल-  

05 से 18 जनवरी  तक व्यवसाय को नई दिशा देंगे। छात्र विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपके मन में निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। गणेश जी का दर्शन करें व उनको लड्डू व दूर्वा अर्पित करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-  

03 से 15 जनवरी के मध्य जॉब में सफलता की प्राप्ति होने के साथ साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। 15 से 22 जनवरी के मध्य धार्मिक यात्रा में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।पिता का आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल- 

17 से 23 जनवरी के मध्य जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग धन के लेन देन में सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में संलग्नता का समय है। भगवान शिव जी व सूर्य का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सूर्य को नियमित जल अर्पित करें।

6. कन्या राशिफल- 

इस माह धन की प्राप्ति हो सकती है। 15 जनवरी मकर संक्रांति के बाद जॉब चेंज का विचार सही है। किसी लम्बित कार्य के पूर्ण से खुश रहेंगे। मकर या कर्क राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनका नित्य दर्शन करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 

प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य के प्रति संघर्ष करना होगा । 07 जनवरी से 12 जनवरी तक छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला व हरा  रंग शुभ है। बड़े भाई का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

छात्र करियर में अपने स्वप्नों को विस्तार देंगे। 13 से 20 जनवरी के मध्य जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को गेहूं का दान करें। इस माह 15 जनवरी के बाद वाहन खरीदने का योग बन सकता है।

9. धनु राशिफल- 

राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश अच्छे कार्यों में होगा। जॉब में सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के जातक लाभान्वित करेंगे। अन्न दान करते रहें।

10. मकर राशिफल- 

छात्र करियर में सफल रहेंगे। 15 जनवरी के बाद राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। 15 से 22 के मध्य जॉब को नई  दिशा देंगे। हर सोमवार को भगवान शिव जी के मंदिर जाएं। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

09 से 12 जनवरी के मध्य स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तुला व कुम्भ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। 11 जनवरी  के बाद यात्रा सफल रहेगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-

यदि जॉब परिवर्तन करना चाह रहे हों तो इस माह सफल रहेंगे। धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के जातक आपका साथ देंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं व तीन परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर घर से बाहर निकलें। अन्न दान करते रहें।

End of Article