Love Horoscope Weekly: 6 मार्च से 12 मार्च का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 12:13 AM IST

Love Horoscope Weekly 6th March to 12th March 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 06 मार्च से 12 मार्च तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Love Horoscope Weekly: 6 मार्च से 12 मार्च का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

Love Horoscope Weekly In Hindi:  प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस सप्ताह शुक्र, मंगल व शनि के साथ मकर राशि में रहेंगे। शुक्र व बुध भी मकर में ही हैं।सूर्य गुरु के साथ कुंभ राशि में है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष अर्थात मंगल की राशि में रहेंगे।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

love horoscope weekly 06 March to 12 March 2022

1 मेष-  मंगलवार के बाद चन्द्रमा का द्वितीय व शुक्र शनि का मंगल के साथ दशम गोचर अनुकूल है।अपने दिल की अभिव्यक्ति को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।बुध के बीज मंत्र का जप करें। प्रेम में विवादों से बचें। प्रेमी को डायमंड रिंग दें।

2 वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है जो इस समय शनि व मंगल के साथ मकर में है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह बनकर बुध के साथ आपका सपोर्ट कर रहा है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत व रोमांटिक है।प्रेम में विवाह की बात सफल रहेगी। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट दें।

3 मिथुन- अष्टम शुक्र बुध के साथ अनुकूल है। चन्द्रमा का मेष गोचर भी लव लाइफ के लिए बेहतर है।प्रेमी के हाथों में शुक्र पर्वत बेहतर होता है।प्रेम कहानी अब विवाह में परिणीत हो सकती है।प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।    

4 कर्क - मंगलवार के बाद चन्द्रमा का वृष राशि मे गोचर बहुत ही शुभ है।प्रेमिका के हाथ के सुंदर भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए।प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

5 सिंह- शुक्र प्रेम में सफलता देगा।शुक्र मंगल के साथ खष्ठम दौहिक आकर्षण देता है।परिवार से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये शुक्र व बुध आपके अनुकूल है।

6 कन्या- सप्ताह में प्रथम दिन चन्द्रमा मेष में हैं।प्यार में शारीरिक आकर्षण का कारक ग्रह शुक्र है। बुध व शुक्र गीतकार व काव्य सृजन करवाता है।हर रास्ते पर इस सप्ताह प्यार ही प्यार मिलेगा।

7 तुला- राशि स्वामी शुक्र का शनि व मंगल के साथ चतुर्थ गोचर अनुकूल है।  शुक्र प्रेम,धन व ऐश्वर्य देता है।आप प्रेम के मामले में इस वीक सफलता का सामना कर सकते हैं।अपनी कविताओं से एन्जॉय करें।चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम का होकर आपके प्यार के सपोर्ट में है।

8 वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व शुक्र तृतीय हैं।प्रेम में दैहिक दूरी संभव है। सत्यता को दिल से स्वीकार करें।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शनि सपोर्टिंग है।शुक्र प्रेम है तो चन्द्रमा मन है।गुरु व सूर्य चतुर्थ है।

9 धनु- प्रेम में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के कारण दूर  हो सकते हैं। राशि स्वामी गुरु कुम्भ में है। द्वितीय शुक्र व मंगल अनुकूल है।रोमांटिक यात्रा होगी। प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट दें।

10 मकर- प्रेम में विवाद संभव है।मंगलवार के बाद प्रेम में सफलता मिलेगी।मेष का चन्द्रमा भी सोमवार से अनुकूल है।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत लकी रिंग ले कर रख लिया है।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

11 कुंभ - सूर्य व गुरु इसी राशि में व शुक्र मंगल द्वादश है। शुक्र व बुध सपोर्टिंग है। बुध ग्रह का मकर गोचर अनुकूल है कि विवाह की बातें शुरू करें।लव लाइफ का आनन्द लेंगे।सुंदर रोमांटिक पोएट्री लिखेंगे।बुधवार को विवाद संभावित है।

12 मीन- राशि स्वामी गुरु -सूर्य का द्वादश व शुक्र शनि का एकादश प्रभाव बहुत ही आकर्षक है।शुक्र व बुध प्रेम को विवाह में बदलने में मदद करता है।सोमवार को प्रेमी संग खूबसूरत यात्रा  होगी। प्रेमी को गोल्डन ज्वेलरी दें।   

End of Article