Love Horoscope weekly: 6 फरवरी से 12 फरवरी का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2022, 11:55 PM IST

Love Horoscope Weekly 6th Feb to 12th Feb 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 06 फरवरी से 12 फरवरी तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Love Horoscope weekly: 6 फरवरी से 12 फरवरी का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र व मंगल धनु राशि में व सप्ताह के पहले दिन चन्द्रमा मीन में है व रात्रि में 10:35 के बाद मेष में आ जाएंगे। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह सूर्य व शनि बुध के साथ शनि की राशि मकर में रहेंगे।

love horoscope weekly 06 february to 06 february2022

मेष- मंगल व शुक्र का नवम गोचर प्यार के इजहार के लिए है। शुक्र सपोर्टिंग है। युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें। दिल की तरंगों को रोके नहीं। प्रेम में संदेह मत करें।

वृष- राशि स्वामी शुक्र का अष्टम व चन्द्र का मेष गोचर सोमवार के बाद अनुकूल है। रूठना मनाना लगा रहेगा। आपका लव पार्टनर बहुत ही भावुक है। शुभ यात्रा भी होगी। खबसूरत गुलाब उसकी प्रतीक्षा कर रहा है।

मिथुन- राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ अष्टम है। आप किसी कारण वश यदि दैहिक रूप से दूर यात्रा पर हैं तो भी मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। सप्तम शुक्र आपसे खूबसूरत प्रेम कविताएं लिखवाएगा।

कर्क-  चन्द्रमा सोमवार के बाद अनुकूल है। प्यार है तो जीवन सुंदर है। प्रेमिका के हाथ का भोजन व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। प्रेमिका को खूबसूरत पेंटिग दें।

सिंह- सूर्य खष्ठम व शुक्र पंचम है।प्यार में नाराज रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर आपका बहुत ही केयर करता है। सुगन्धित इत्र का प्रयोग प्यार को महका देता है।

कन्या- राशि स्वामी बुध पंचम व शुक्र चतुर्थ है। बड़े खूबसूरत मोड़ हैं प्यार के हर रास्ते पर। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। जीवन बेहतर होगा। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें।

तुला- आप प्रेम के मामले में इस वीक कुछ ज्यादा ही लकी रह सकते हैं। सोमवार के बाद खूबसूरत सफर व खूब एन्जॉय करें। लव पार्टनर को डॉयमंड गिफ्ट करें।

वृश्चिक- मंगल व शुक्र जब एकसाथ होते हैं तो आकर्षण देते हैं। यदि आप खूबसूरत यात्रा चाहते हैं तो इस वीक ग्रहों का गोचर सपोर्टिंग है। खूबसरत गुलाब व परफ्यूम तो गिफ्ट कर ही सकते हैं। प्रेमकथा को डायरी में लिखते रहें।

धनु- गुरु का कुंभ व शुक्र का धनु में होना तथा सोमवार से चन्द्रमा का मेष गोचर सवा दो दिन थोड़ा प्रतिकूल है। प्यार में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी के हाथों की प्रेम लकीरें कुक ज्यादा ही लकी हैं।

मकर- शनि सूर्य व बुध के साथ इसी राशि में हैं। शुक्र लव में सफलता देगा। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। शनिवार को रोमांटिक यात्रा होगी।

कुंभ- गुरु इस राशि में व शुक्र एकादश है। शुक्र प्यार की भी हद कर देता है। खूब घूमेंगे। प्रेमी को डायमंड गिफ्ट करें। एकांत का आनन्द लेंगे। कलम को रोमांटिक गीत लिखने दें। 

मीन- राशि स्वामी गुरु द्वादश व शुक्र दशम है। दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। ख़ूबसूरत गुलाबों का गुलिस्तां प्रेमी को भेंट करें। प्रेमी को चांदी के आभूषण गिफ्ट करें।

End of Article