Horoscope Today, 19 March 2022: कर्क व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति न करें लापरवाही, जानें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2022, 04:34 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 March 2022: आज वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today, 19 March 2022: कर्क व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति न करें लापरवाही, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 March 2022: आज हस्त  नक्षत्र है तथा चन्द्रमा, कन्या राशि में रहेंगे।। गुरु कुंभ व सूर्य मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें 19 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का द्वादश गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-  चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। नवम गुरु के कारण भाग्यवृद्धि है।परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का नवम गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।गुड़ व गेंहू का दान करें।

5. सिंह राशिफल- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग का दान करें।

6. कन्या राशिफल- चन्द्रमा आज इसी राशि में है।पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व बैगनी रंग शुभ है।उड़द व मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल- शुक्र व शनि एकसाथ चतुर्थ गोचर कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए सुन्दरकाण्ड का  पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- आज सूर्य का पँचम व चन्द्र का एकादश  गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।अन्न  दान करें।

9. धनु राशिफल-  आज शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। 

10. मकर राशिफल-  राशि स्वामी शनि व शुक्र मंगल एकसाथ इसी राशि में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।हरे वस्त्र का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- - आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रगति का है।इस राशि से द्वितीय सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा  धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई  कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल- - आज परिवार में किसी कार्य को लेकर मकर का शनि विवाद दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

End of Article