Horoscope Today, 18 March 2022: मिथुन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे, जानें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 01:20 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 March 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में है। 06:35am के बाद कन्या राशि में आ जाएंगे। सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।

Horoscope Today, 18 March 2022: मिथुन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 March 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में है। 06:35am के बाद कन्या राशि में आ जाएंगे। सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य मीन व गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में  हैं। केतु वृश्चिक में है। आज की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सूर्योदय के समय चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें 18 मार्च 2022 का राशिफल

मेष- 06:35am के बाद आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर नया अनुबंध हो सकता है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

वृष- शनि का नवम व 06:35am के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य दे सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।

मिथुन- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में कल के बाद प्रोमोशन संभावित है। मकर व कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु मित्रों की सहायता से बड़ा कार्य करवाएगा। 06:35am के बाद धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- परिवार में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- आज 06:35am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है। शिक्षा में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। गुरु व चन्द्रमा गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।

तुला- आज व्यवसाय में कुछ परिवर्तन की स्थिति हो सकती है। मेष या मकर राशि के उच्चाधिकारियों से जॉबब में लाभ की संभावना रहेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्रमा शिक्षा के लिए अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुख में संघर्ष है। धन आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकांड का पाठ लाभदायक है।

मकर- आज का दिन संघर्षमय हैं। व्यवसाय में लाभ संभावित है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक योजना को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।

मीन- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। बै से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

End of Article