आज का राशिफल 24 मई 2021: सेहत के प्रति सचेत रहें मेष व कर्क राशि के लोग, जानिए आज कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2021, 05:40 AM IST

Aaj ka Rashifal, 24 May 2021 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की दशा के प्रभाव अनुसार वर्तमान में ही भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संकेत ज्योतिष शास्त्र में मिलते हैं। जानिए आज रविवार का अपना राशिफल।

आज का राशिफल 24 मई 2021: सेहत के प्रति सचेत रहें मेष व कर्क राशि के लोग, जानिए आज कैसा रहेगा दिन

24 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र व तुला राशि में है। शनि मकर राशि में है।शुक्र अब राहु के साथ वृष में आ चुके हैं। गुरु कुम्भ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ तुला व मकर को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के जातकों को भी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

मेष व कर्क के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 24 मई का राशिफल:

मेष- आज जॉब में परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर की अनुकूलता  के कारण आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। हरा व नीला रंग शुभ है। बुध व चन्द्र के गोचर थोड़ा प्रतिकूल है। स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में सिंह या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में कुछ नए  प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में  रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व नीला  रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

धनु- राशि स्वामी गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता से जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

मकर- पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शनि गोचर स्वास्थ्य सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

कुम्भ- गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का तुला गोचर आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के वृष गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का अष्टम गोचर थोड़ा तनाव दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करें।

End of Article