आज का राशिफल 22 मई 2021: मिथुन व मकर राशि के जातक करेंगे व्यवसाय में प्रगति, जानिए आज कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2021, 06:48 AM IST

Aaj ka Rashifal, 22 May 2021 का राशिफल: जानिए आज शनिवार का अपना राशिफल। वर्तमान ग्रह-नक्षत्रों की दशा के प्रभाव अनुसार भविष्य में जीवन की संभावित परिस्थितियों के संकेत ज्योतिष शास्त्र में मिलते हैं।

आज का राशिफल 22 मई 2021: मिथुन व मकर राशि के जातक करेंगे व्यवसाय में प्रगति, जानिए आज कैसा रहेगा दिन
Photo Credit: Instagram

22 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य वृष में तथा केतु वृश्चिक में है। आज कर्क व कन्या राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे।

धनु व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 22 मई का राशिफल:

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज घर से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कन्या का चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा। लाल रंग शुभ है।

वृष- अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। जॉब में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का कन्या व सूर्य का वृष गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

कर्क- चन्द्र व गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्र गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगतिं से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के वृष व चन्द्र के कन्या गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब व व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

तुला- राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। 

धनु- आज चन्द्र का कन्या व सूर्य का वृष गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के कन्या राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का अष्टम गोचर बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मीन- चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का एकादश गोचर  सफल करेंगे।शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

End of Article