Aaj ka Rashifal 04 June 2022: कन्या राशि वालों के लिए हरा व आसमानी रंग शुभ है, वृश्चिक वाले करें सुंदरकांड का पाठ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 03:54 PM IST

Aaj ka Rashifal 04 June 2022: कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तिल का दान करें मेष राशि के जातक। यहां पढ़ें 04 जून 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 04 June 2022: कन्या राशि वालों के लिए हरा व आसमानी रंग शुभ है, वृश्चिक वाले करें सुंदरकांड का पाठ

04 जून 2022 का राशिफल: आज पुष्य नक्षत्र व कर्क राशि है। गुरु अपनी मीन राशि में हैं। शनि कुंभ व सूर्य वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष,कन्या,तुला व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 04 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
सूर्य इस राशि से द्वितीय व गुरु द्वादश रहकर लाभ देंगे वहीं चन्द्रमा चतुर्थ गोचर करके आज आपका मन आध्यात्मिक करेंगे। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। शुक्र भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन इसी राशि में स्थित सूर्य, एकादश गुरु व तृतीय चन्द्रमा शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति होगी। चन्द्रमा व गुरु गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज  चन्द्रमा इसी राशि में है। पारिवारिक कार्यों का समय है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का दशम व गुरु का अष्टम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
एकादश चन्द्रमा, सप्तम गुरु व नवम सूर्य  शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व शनि रिश्तों में आज तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चंद्रमा आज कर्म भाव में गोचर करेंगे। पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज गुरु का पंचम व चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें। पद परिवर्तन के संकेत हैं। सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल- 
व्यवसाय में लाभ है व किसी कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति  के संकेत हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल-
तृतीय गुरु व पंचम सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त पाठ करें व तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
सूर्य चतुर्थ व गुरु इसी राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा छठें भाव में है। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल-  
चन्द्रमा संतान भाव में है। धन का आगमन  हो सकता है। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। व्यावसायिक प्रगति से खुश रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

End of Article