Aaj Ka Vrishchik Rashifal 07 January 2023,
क्या करें – अपनी कार्यक्षमताओं को बढ़ाने का समय है। थोड़ी सी कोशिश से आप अपनी काबलियत से जुड़ा एक नया आयाम खोल सकते हैं जो आपको फायदा देता चला जाए।
क्या न करें – जिस भी प्रयास में जुड़े हों उसमें अपनी कोशिशों को कम न करते चले जाएँ पर किसी भी तरह की उत्तेजना के तहत अपना नुकसान भी न करते चले जाएँ। जब तक किसी भी चीज को लेकर पूरी तसल्ली न हो जाए तब तक उसमें हाथ बिल्कुल न डालें।
धन दौलत – काम से लाभ बना हुआ है और लाभ सही दिशा में लगता चला जा रहा है। आप बचत भी कर पा रहे हैं और अपनी समृद्धि को भी बढ़ा रहे हैं।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को हर तरह से बनाए रखने का समय है। लोगों से मिलती हुई प्रेरणा से भी आपकी मेहनत बढ़ सकती है और आपको तरक्की मिल सकती है पर यह सबकुछ करते हुए आपको अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की नकारात्मकता को हटाना पड़ेगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
