राशिफल

आज का तुला राशिफल, 07 जनवरी 2023: सूझबूझ से लें सारे फैसले, आर्थिक स्थति हो सकती है बेहतर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 7, 2023, 09:25 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 07 January 2023, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला राशि के जातक किसी भी परिस्थिति से घबराएं नहीं और न ही फिजुल बातों को सिर पर सवांर करके रखें। सोच विचार का सहारा लेकर, हर समस्या का समाधान मिलेगा। कर्जा चुकाने की स्थिति भी बनती नजर आ रही है।

Image

तुला राशिफल, 7 जनवरी

Aaj Ka Tula Rashifal 07 January 2023, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra)कई तरह के बनते बिगड़ते विचार हैं आपके मन में जिसमें नुकसान की चिंता भी है और परेशानियाँ ज्यादा नजर आ रही हैं। जबकी काम से लाभ हर तरह से बना हुआ है।

क्या करें जितना संभव हो सके अपनी सूझबूझ बनाए रखनी होगी ताकि लोगों से भी शांति बनी रहे। हर दिन आपकी मदद करे ऐसा होना मुश्किल है और लोगों से तकरार बने रहना भी जिंदगी की एक बहुत सच्चाई है जिसे संभालना तो पड़ेगा ही।

क्या न करें घर परिवार में बनती हुई खुशियों को किसी कमी की नजर से न देखें इसलिए अपनी चुनौतियों की वजह से परेशान भी न होते चले जाएँ। एक कमी के पीछे बहुत सारी अच्छाइयाँ भी छुपी हुई हो सकती हैं।

धन दौलत थोड़ी सी सूझबूझ से आप अपनी आर्थिक स्तिथि को भी संभाल सकते हैं और अपने खर्चों को भी नियंत्रित कर सकते हैं। अगर कोई उधार चुकता करना है तो थोड़ी सी कोशिश से ऐसा करना भी संभव हो सकता है।

रिश्तेनाते रिश्तों का सुख हर रूप से बनाए रखें ताकि आप अच्छा व्यवहार बनाने की आदत बना लें और उस अच्छी आदत की वजह से हर पल आपको सुकून मिलता चला जाए। रोजमर्रा की चुनौतियों को संभाले रखने के लिए भी यह आदत आपके काम जरूर आएगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article