Aaj Ka Kark Rashifal 07 january 2023 ,
क्या करें – हालात आपके लिए मददगार हैं पर आपकी लगन कम हो रही है और इसी चीज को सुधार लेने की जरूरत है। अगर अपनी मेहनत ही दिशाहीन हो जाए तो नुकसान ही होता है, इसलिए अपने दिल की आवाज को सुन लें और किसी भी तरह के भ्रम से बचे रहें।
क्या न करें – लोगों की अच्छाई के चलते जो आपको समर्थन मिलता चला जा रहा है उसे कमी की नजर से न देखें, बल्कि लोगों से और ज्यादा तालमेल बढ़ा लें ताकि आपके मन में बैठी हुई नकारात्मकता आपको किसी भी वजह से कमजोर न करती चली जाए।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि को किसी भी तरह से कहीं फँसाते चले जाना ठीक नहीं है। बहुत सारी योजना बनाकर अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे पर उसके लिए आपको अपने मन में बिठाई हुई उलझनों को भी दूर कर देना होगा।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को समझें और अपनों के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रयास कर लें अगर काम और कारोबार में किसी से तालमेल बढ़ाने की जरूरत पड़ रही है तो इस प्रयास में आपको फायदा हो सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
