राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 20 नवंबर 2022: आपकी मेहनत और अच्छाई को मिलेगी सराहना, बस कोशिशें बरकरार रखने की है जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 20, 2022, 10:10 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: अपनी पढ़ाई-लिखाई के माध्यम से आपने जिंदगी में बहुत कुछ प्रयास किया है। इसी लिहाज से आज आपकी लगन, मेहनत और अच्छाई की सरहाना हो रही है। बस अपनी अच्छाई को कमी की नजर से देखने के बजाए थोड़ा पॉजिटीव रूप से देखें।

Image

Vrishabh Rashifal 20 November 2022

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: पढ़ाई लिखाई के माध्यम से आपने जिंदगी में आगे बढ़ने का प्रयास किया है और यह प्रयास इस रूप से भी कारगर हो रहा है कि लोग आपकी मेहनत की और आपकी अच्छाई की सरहाना कर रहे हैं। रिश्तों को संभालने और सँवारने के लिए भी ऐसा ही समर्पण काम आता है।

क्या करें – पढ़ाई लिखाई में मेहनत कर लें और उस मेहनत को इस रूप से केंद्रित कर लें की आपको बड़ी सफलता मिलती चली जाए। मन लगाना होगा और समय का भी सदुपयोग करना होगा तभी जाकर हालात पूरी तरह से आपकी पकड़ में आएंगे।

क्या न करें – आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही है और इस अच्छाई को कमी की नजर से न देखें। इस अच्छाई के पीछे भी आपकी लगन ने बहुत बड़ा काम किया है इसलिए अपने हालात को लापरवाही के चलते कमजोर न करते चले जाएँ।

रिश्तेनाते – रिश्तों को सँवारने और सुधारने का मौका मिला हुआ है। कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता भी आपकी इच्छाओं का केंद्रबिन्दु बना हुआ है और आप उसे किसी भी कीमत पर आगे बढ़ाना चाह रहे हैं और उसके लिए भी आपको घर परिवार में अपनों का समर्थन चाहिए और अच्छी बात यह है की थोड़े से उतार-चढ़ाव के चलते आपको वो समर्थन भी मिला ही रहेगा।

तकरार और झगड़े – किसी भी तरह के तकरार का कारण अविश्वास हो सकता है। अगर मन में पहले से कोई नकारात्मकता बिठा ली जाए तो कोई भी अच्छा भला रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। आपको भी इस बारे में ध्यान देना होगा ताकि रिश्तों को संभालने में आप पूरा योगदान दे पाएं और किसी भी तरह की तकरार की स्तिथि से बच पाएं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article