राशिफल

आज का वृश्चिक राशि‍फल 15 जनवरी 2023: पुरानी बातों को लेकर मन रहेगा दुखी, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी

Aaj Ka Vrischik Rashifal 15 January 2023 , Scorpio Horoscope Today in Hindi : पुरानी बातों को याद करके दुखी न होते चले जाएँ इसलिए परेशान रहने की आदत को छोड़ दें इस समय का पूरा फायदा उठा लें ताकि आपकी मेहनत रंग लाए। आप लोगों की बात को ज्यादा सुन जिससे फायदा जरूर होगा।

Image

Scorpio Horoscope 15 January 2023 :

Aaj Ka Vrischik Rashifal 15 January 2023 , Scorpio Horoscope Today in Hindi : वृश्चिक (Scorpio) – लोगों से तालमेल बढ़ाने का समय है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी तो आपकी अच्छाई लोगों को नजर जरूर आएगी और यह प्रयास आपको लगातार करना होगा बल्कि अपनी मानसिकता को ऐसा बना लीजिए की आप लोगों की बात को ज्यादा सुन सकें जिससे फायदा जरूर होगा।

क्या करें – मेहनत करने का समय है और यह समय आपसे मेहनत करवा भी लेगा पर सबसे बड़ी बात यह है की आपको बहुत सारी चीजों को इस नजर से देखने की जरूरत पड़ेगी जिससे आपका आर्थिक लाभ बढ़ता चला जाए इसलिए अपने नजरिए को बदलना होगा।

क्या न करें – पुरानी बातों को याद करके दुखी न होते चले जाएँ इसलिए परेशान रहने की आदत को छोड़ दें क्योंकि उससे कुछ हासिल होता नहीं है। जिंदगी की मुश्किलें वैसे की वैसे ही बनी रहती हैं।

मेहनत – मेहनत करने के मौके भी जिंदगी में कभी कभी ही मिला करते हैं पर मेहनत के साथ साथ अगर उस मेहनत का फल भी जाए तो फिर क्या बात है। आपके लिए कुछ ऐसा ही समय बना हुआ है जो आपकी जिंदगी को सही दिशा देता चला जाए इसलिए इस समय का पूरा फायदा उठा लें ताकि आपकी मेहनत रंग लाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Deepak Kapoor
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article