Aaj Ka Rashifal 8 June 2024 In Hindi: आज मेष राशि वालों के करियर में बाधाएं आ सकती हैं। किसी भी न्यू डील से बचकर रहना होगा। प्रमोशन मिलने में देरी हो सकती है। लेकिन धैर्य रखें क्योंकि आगे का समय अच्छा है। वृषभ राशि वालों की लव लाइफ थोड़ तनावग्रस्त रहेगी। तो वहीं मिथुन जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
फ़िल्म, आईटी व बैंकिंग सेक्टर के लिए आज का दिवस कुछ नया दायित्व निभाने का है। तृतीय चन्द्रमा इंगित करता है कि करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। किसी न्यू डील से बचें। जॉब बहुत महत्वपूर्ण है, प्रमोशन के लिए थोड़ा परेशानी का समय है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -सफेद व लाल। आज का शुभ अंक --03 व 09
वृषभ राशि
गुरु व सूर्य इसी राशि में है। आज जॉब में नवीन अवसर की सम्भावना है। बिजनेस में वर्क लोड के तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से सहयोग मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में भगवान के विग्रह की चार परिक्रमा करें। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक --06 व 07
मिथुन राशि
चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब व बिजनेस के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप जमीन या मकान में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन लाभप्रद रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व नीला। शुभ अंक -05 व 08
कर्क राशि
चन्द्रमा द्वादश हैं। जॉब प्रमोशन का प्रयास शुरू कर सकते हैं। वर्तमान जगह पर बहुत सफलता नहीं मिल रही है, एकादश गुरु से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -03 व 09
सिंह राशि
जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए समय व प्रबंधन का सही उपयोग करें। सही दिशा में पढ़ाई करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है। आज का उपाय --अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। विष्णु उपासना करते रहें। शुभ रंग --हरा व पीला। शुभ अंक --01 व 03
कन्या राशि
नवम गुरू मंगलमय है। बिजनेस सम्बंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। धार्मिक अनुष्ठान के लिए बहुत सुंदर समय है। मंगल आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा देगा। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। आज का उपाय --शिवलिंग को बेल पत्र व जल अर्पित करें। धार्मिक पुस्तक दान करते रहें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए सूर्योपासना करें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक --04 व 07
तुला राशि
शुक्र जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत करेगा। प्रोमोशन में सफलता के लिए प्रयास करें। आर्थिक सफलता बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। क्रोध से बचें। शुभ रंग -आसमानी व सफेद। शुभ अंक --05 व 06
वृश्चिक राशि
चतुर्थ शनि व अष्टम चन्द्रमा जॉब में किसी बड़े परिवर्तन को लेकर सफल करेगा। फेमिली को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। राशि स्वामी मङ्गल व गुरु का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ अंक --06 व 08
धनु राशि
खष्ठम गुरु व मिथुन का चन्द्रमा छात्र करियर को लेकर सफलता देगा। स्टडी और बेहतर करें। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन का आगमन हो सकता है। जॉब व बिजनेस को लेकर उत्साह बना रहेगा। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक --01 व 09
मकर राशि
खष्ठम चन्द्रमा व शनि द्वितीय शुभ है। पंचम गुरु छात्रों के लिए बेहतर हैं। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। जॉब में परिवर्तन या प्रमोशन संभावित है, ऑफिस को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान फलदायी है। शुभ रंग --नीला व आसमानी। शुभ अंक --05 व 08
कुंभ राशि
आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग खुश रहेंगे। संतान की प्रगति से खुश रह सकते हैं। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। वाहन प्रयोग पर ध्यान दें। योग करते रहें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग --नीला व सफेद। शुभ अंक --01 व 02
मीन राशि
चतुर्थ चन्द्रमा परिवार को समृद्ध करेगा। जॉब व बिजनेस में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें तृतीय गुरु का बहुत योगदान रहेगा। यात्रा अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ करें। आज का शुभ रंग -पीला व सफेद। शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
