वायरल न्यूज़

चीनी रेस्टोरेंट की इस नई डिश ने उड़ाए लोग के होश! एग टार्ट पर चिपका मिला कॉकरोच जैसा दिखने वाला कीड़ा, जानें सच्चाई

OMG: चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के शुंडे इलाके में एक रेस्टोरेंट ने बेहद अजीबोगरीब 'वॉटर रोच एग टार्ट' लॉन्च किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस डिश में मीठे और क्रीमी एग टार्ट के ऊपर एक पूरा तला हुआ पानी का कीड़ा रखकर परोसा जा रहा है, जो पहली नजर में बिल्कुल बड़े कॉकरोच जैसा दिखता है।

Image

अजीबोगरीब चाइनीज डिश (तस्वीर साभार- AI)

OMG: दुनियाभर में खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक्सपेरिमेंट करना आम बात है, लेकिन जब बात चीन के अजीबोगरीब खानपान की आती है, तो लोगों के रोंगटे खड़े होना लाजिमी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन के एक रेस्टोरेंट की ऐसी ही एक अनोखी डिश तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे फूड लवर्स का भी दिमाग घूम जाए। दरअसल, चीन के एक शहर में बेचे जा रहे 'एग टार्ट' को देखकर लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे इसे प्लेट में सजाकर खाएं या देखकर तुरंत भाग खड़े हों। जानें पूरा मामला...

मामला चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के शुंडे इलाके का है। यहां अक्टूबर की शुरुआत में एक लोकल रेस्टोरेंट ने मेन्यू में एक ऐसी डिश जोड़ी, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इस रेस्टोरेंट ने मशहूर मीठी पेस्ट्री 'एग टार्ट' को एक बेहद खतरनाक और अनोखा ट्विस्ट दिया है। सामान्य तौर पर एग टार्ट मैदा और अंडे के कस्टर्ड से बनने वाली एक बेहद स्वादिष्ट और मीठी डिश होती है, लेकिन इस रेस्टोरेंट ने इसके ऊपर एक बड़ा सा तला हुआ कीड़ा रखकर परोसना शुरू कर दिया है। जैसे ही इस डिश की तस्वीरें और वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुए, पूरी दुनिया के यूजर्स हैरान रह गए। पहली नजर में इस टार्ट पर बैठा कीड़ा बिल्कुल एक बड़े, चमकदार कॉकरोच जैसा दिखाई देता है। यही वजह है कि लोग इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

अजीबोगरीब चाइनीज डिश

लोगों के मन में उठ रहे डर और गुस्से को शांत करते हुए रेस्टोरेंट के मालिक पैन ने सफाई दी है कि यह कोई आम या गंदा कॉकरोच नहीं है। यह असल में पानी में रहने वाला 'डाइविंग बीटल' नामक कीड़ा है। मालिक का दावा है कि दक्षिणी चीन के कुछ चुनिंदा इलाकों में इस कीड़े को खाने की प्राचीन परंपरा रही है। इतना ही नहीं, पारंपरिक चीनी चिकित्सा में भी इसके इस्तेमाल का जिक्र मिलता है। ऐसा माना जाता है कि यह कीड़ा त्वचा और किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद होता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, इन दावों के पीछे ठोस वैज्ञानिक प्रमाणों की कमी है, लेकिन स्वाद और परंपरा के नाम पर लोग इसे आजमाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इन कीड़ों के पंखों को काटा नहीं जाता, बल्कि उन्हें वैसे का वैसा ही रखा जाता है ताकि उनका डरावना और असली रूप बरकरार रहे। इसके बाद इन कुरकुरे कीड़ों को गरमा-गरम और मीठे एग टार्ट के ऊपर सजाकर ग्राहकों को परोसा जाता है। मालिक का दावा है कि इस डिश में एक साथ मीठे कस्टर्ड का नरम स्वाद और कीड़े के नमकीन-कुरकुरेपन का मेल मिलता है। उन्होंने इसके स्वाद की तुलना एग टार्ट के ऊपर फ्रेंच फ्राइज या पोटैटो चिप्स रखने जैसी की है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वहीं,जब से यह खबर इंटरनेट पर आई है, तब से लोगों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां कुछ लोग इस डिश की तस्वीरें देखकर उल्टी करने जैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वे इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते, वहीं दूसरी तरफ कुछ एडवेंचरस फूड ब्लॉगर्स इसे चीनी संस्कृति का एक अलग रंग बताकर ट्राई करने की इच्छा जता रहे हैं। तो इस मामले पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article