Jio Platforms Share Price Target: रिलायंस इंडस्ट्रीज के Jio Platforms के शेयर बाजार में शानदार डेब्यू के बाद अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि शेयर आगे कितनी ऊंचाई तक पहुंच सकता है। लिस्टिंग के पहले ही दिन 3 बड़े ब्रोकरेज हाउस Nomura, Motilal Oswal और Elara Capital ने शेयर पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है।
इनमें Motilal Oswal का बुल केस टारगेट ₹1,690 है, जो ₹1,700 के स्तर के करीब है। हालांकि, तीनों ब्रोकरेज के सामान्य टारगेट ₹1,340 से ₹1,367 के बीच हैं। इंट्रा डे कारोबार में शेयर इन तीनों ही टारगेट को मीट कर चुका है। क्योंकि, जैसे ही शेयर में ट्रेडिंग शुरू हुई, 21 फीसदी प्रीमियम के साथ 1358 रुपये लिस्टिंग के बाद शेयर 1,374.50 रुपये तक उछल गया।
बहरहाल, यहां शेयर पहले ही ज्यादातर टारगेट को बीट कर चुका है। ऐसे में ज्यादा मायने यह रखता है कि ब्रोकरेज ने किस वजह से क्या रेटिंग दी है। क्योंकि, तीनों ब्रोकरेज की तरफ से शेयर को 'बाय' रेटिंग मिली है। इसके पीछे ब्रोकरेज ने वजह भी बताई हैं।
Nomura को क्यों दिख रही है Jio में तेजी?
विदेशी ब्रोकरेज Nomura ने Jio Platforms पर ₹1,340 का टारगेट दिया, जो पहले ही दिन हिट हो गया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अब सिर्फ नए ग्राहक जोड़ने के बजाय मौजूदा ग्राहकों से ज्यादा कमाई करने के चरण में प्रवेश कर रही है। मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी, होम ब्रॉडबैंड कारोबार का विस्तार और 5G नेटवर्क पर बड़े निवेश के बाद पूंजीगत खर्च में संभावित कमी कंपनी के लिए अहम ट्रिगर हो सकते हैं।
Motilal Oswal का ₹1,690 का बुल केस टारगेट
Motilal Oswal ने शेयर पर Buy रेटिंग के साथ ₹1,350 का सामान्य टारगेट दिया, जो हिट हो गया है। हालांकि, ब्रोकरेज ने बुल केस में ₹1,690 तक का टारगेट दिया है। ऐसे में निवेशक मौजूदा भाव से भी इसमें तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकरेज ने बेयर केस टारगेट ₹1,035 है।
Elara Capital ने दिया ₹1,367 का टारगेट
Elara Capital ने Jio Platforms पर Buy रेटिंग के साथ ₹1,367 का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मोबाइल कारोबार कंपनी की कमाई का मुख्य आधार बना रहेगा। इसके साथ ग्राहकों की संख्या में वृद्धि, टैरिफ में संभावित बढ़ोतरी, 4G से 5G में बदलाव और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से प्रति ग्राहक कमाई बढ़ने की उम्मीद है।
क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज?
Nomura के मुताबिक, Jio के पास भारत के वायरलेस ग्राहकों और डेटा ट्रैफिक में बड़ी हिस्सेदारी है। टैरिफ बढ़ोतरी से प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) में सुधार होने पर कंपनी के मुनाफे और कैश फ्लो को फायदा मिल सकता है।
वहीं, मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक FY26 से FY29 के दौरान कंपनी की आय में औसतन 14%, रिपोर्टेड EBITDA में 15% और मुनाफे में 20% सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि की उम्मीद है।
Elara को उम्मीद है कि Jio का ARPU FY26 के ₹214 से बढ़कर FY29 तक ₹257 हो सकता है। कंपनी के लिए डिजिटल सेवाओं से कमाई बढ़ाना भी एक अहम ग्रोथ फैक्टर होगा।
क्या शेयर में अब भी मौका है?
Jio Platforms का शेयर 28 अक्टूबर को NSE पर ₹1,358 पर लिस्ट हुआ और 1374 तक गया। इस तरह मोटे तौर पर तीनों ब्रोकरेज के सामान्य टारगेट हिट हो चुके हैं। वहीं, Motilal Oswal का ₹1,690 का बुल केस टारगेट लिस्टिंग भाव से करीब 24.4% ऊपर है। ऐसे में निवेशक मोटे तौर पर ₹1,700 की उम्मीद कर रहे हैं। संभावित स्तर पर ध्यान देने के बजाय कंपनी की वैल्यूएशन, मुनाफे में वृद्धि, टैरिफ बढ़ोतरी और जोखिमों को भी समझना चाहिए।
TIMESNOW नवभारत पर यह भी पढ़ें : लिस्ट होते ही Jio का धमाका! मार्केट कैप में इन दिग्गज कंपनियों को छोड़ा पीछे
