Aaj Ka Rashifal 21 September 2025 (आज का राशिफल 21 सितम्बर 2025): दिनांक 21 सितम्बर सूर्योदय के समय सिंह लग्न उदित हो रहा है व लग्न स्वामी सूर्य बुध के साथ कन्या राशि में रहेंगे। चन्द्रमा व शुक्र व केतु सिंह राशि में , राहु कुम्भ, शनि मीन तथा गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। मङ्गल शुक्र प्रधान तुला में अब गोचर परिवर्तन किए हैं। चन्द्रमा 03:57 सायंकाल के बाद कन्या राशि में आ जाएंगे। दिन में शुभता व सफलता के लिए आज भैरव उपासना करें। पितृ अमावस्या को पितरों की पूजा के साथ सूर्य उपासना करें।
मेष
आज का दिन थोड़े सँघर्ष का है। राशि स्वामी मंगल व सूर्य का उपाय करें। जाँब व बिजनेस में उन्नयन रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्रों का समय अब ठीक है। प्रेम में इमोशन से बचें। न्यू बिजनेस डील के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। भगवान शिव जी की उपासना करें तथा शिवपुराण का पाठ करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 80%
वृष
आज गुरु का आशीर्वाद आपके साथ है। बिजनेस में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। बेवजह के तनाव से बचें। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।तिल व चावल का दान करें। सूर्य उपासना करें। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 85%
मिथुन
स्टूडेंट्स गुरु के इस राशि में गोचर का लाभ लेंगे। जाँब में परिवर्तन का प्रयास करें। यात्रा का दिवस है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। श्री सूक्त का पाठ करें। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। शुभ रंग - सफेद व बैगनी। भाग्य प्रतिशत- 75%
कर्क
शनि नवम भाग्योदय के लिए शुभ है। चन्द्रमा द्वितीय व गुरु द्वादश भाव में शुभ रहेंगे।गुरु ज्ञान के कारक ग्रह हैं। धन लाभ करवा सकते हैं। अभी बिजनेस में कुछ नवीन कार्य की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है।मित्रों से लाभ मिल सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।लव लाइफ अच्छी रहेगी। विष्णु उपासना करते रहें। मूंग का दान करें। शुभ रंग - पीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 70%
सिंह
03:57 pm के बाद चन्द्रमा - सूर्य इसी राशि से द्वितीय गोचर में रहेंगे। शनि अष्टम स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस पूर्ण कर लेते हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। योग व ध्यान का आलम्ब लें। अन्न का दान श्रेष्ठ पुण्य है। शुभ रंग - नारंगी व लाल। भाग्य प्रतिशत- 80%
कन्या
राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ इसी राशि में हैं। सायंकाल 03:57 बजे के बाद चंद्रमा-सूर्य इसी भाव में रहेंगे।बड़े व्यवसाय की प्लानिंग कर सकते हैं। चन्द्रमा की गति आपको सफल करेगी। आध्यात्मिक उन्नयन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। अभी जाँब परिवर्तन का विचार छोड़ना होगा। फलों का दान करें। शुभ रंग - सफेद व लाल। भाग्य प्रतिशत- 85%
तुला
03:57 pm के बाद चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ व्यय भाव में रहेंगे।राशि स्वामी शुक्र एकादश गोचर में हैं जो कि आपको लाभान्वित करेगी। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। सच का साथ देना आपके लिए हितकर है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। क्रोध से बचें। फलों का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत- 70%
वृश्चिक
आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा होगा। राशि स्वामी मंगल शुक्र की राशि तुला में द्वादश गोचर कर रहे हैं। शुक्र धन व वैभव देंगे। 03:57 pm के बाद चन्द्रमा एकादश है। किसी बड़े धार्मिक आयोजन का प्रयोजन होगा।मन भक्ति से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। श्री गणेश उपासना करें।गणपति पूजन करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।शुभ रंग - हरा व सफेद। भाग्य प्रतिशत-70%
धनु
मन अशांत रह सकता है। 03:57 pm के बाद राशि स्वामी गुरु सप्तम व चन्द्रमा -सूर्य दशम है। व्यवसाय में लाभ है।विवादों को लेकर परेशान रहेंगे। जाँब वर्क बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति आ सकती है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 79%
मकर
03:57 pm के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में व राशि स्वामी शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं।जाँब में अभी स्थिति ठीक है लेकिन परिवर्तन का प्रयास करते रहें। हेल्थ बेहतर होगी। मिथुन में गुरु व सूर्य गोचर आपके जीवन को धार्मिक दिशा दे सकते हैं। क्रोध मत करें। भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग - नीला व लाल। भाग्य प्रति शत-80%
कुम्भ
राशि स्वामी शनि द्वितीय रहकर परिवार को उन्नत करेंगे। 03:57 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम गोचर में है। आज धन का आगमन होगा। परिवार संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस है। जाँब में अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बहुत मित्रता तनाव दे सकती है।लव लाइफ बेहतर रहेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत-70%
मीन
राशि स्वामी गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में रहकर सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। 03:57 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम गोचर में हैं।रूका कार्य बन जाएगा। धार्मिक सतसंग व आध्यात्मिकता से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग -हरा व पीला। भाग्य प्रतिशत - 80%
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।