राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों का 'डायमंड डे' आज, होगा खूब धनलाभ, पढ़ें 2 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज भौम प्रदोष व्रत का दिन है। आज का दिन मंगलवार आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब? इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं। राशिफल के माध्यम से दिन में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों को लिए कैसा रहने वाला है?

Image

_2 दिसंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा मेष राशि में विराजमान हैं। इसके साथ ही आज भौम प्रदोष व्रत भी है, क्योंकि त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल में पड़ रही है। मंगलवार होने के कारण आज भगवान हनुमान का दिन भी है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इसका कारण है चंद्रमा उनके शुभ भाव में विराजमान हो गए हैं। इसके साथ ही अन्य ग्रहों का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आज का दिन के लिए शुभ और किनके लिए थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है?

मेष राशि

चंद्रमा आपकी राशि में हैं। इससे व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। पार्टनरशिप से फायदा होगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन या प्रमोशन के योग हैं। धार्मिक यात्रा हो सकती है। लव लाइफ में मधुरता रहेगी।

उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

बिजनेस में सफलता का दिन है। जॉब में रुका हुआ पैसा आ सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। चंद्रमा व्यय भाव में हैं। इस कारण फिजूल खर्च से बचें।

उपाय: उड़द दान करें, अपराजिता का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा दिन है। गुरु दूसरे और चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं। इससे व्यवसाय में लाभ होगा। नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा समय है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक पढ़ें, तिल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

चंद्रमा दसवें भाव में और गुरु राशि में हैं। इससे धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। गणेश जी की पूजा करें। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है।

उपाय: शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं, लाल वस्त्र-मसूर दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

चंद्रमा नवम और गुरु बारहवें भाव में हैं। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक यात्रा का प्लान बन सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: भैरव उपासना करें, उड़द दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

सूर्य तीसरे भाव में हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से लाभ होगा। राजनीति करने वालों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुखद रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, गाय को केला खिलाएं, हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

सूर्य दूसरे, चंद्रमा सातवें और गुरु दसवें भाव में हैं। इससे जॉब-बिजनेस में शुभ फल मिलेंगे। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा 9 बार पढ़ें, कम्बल दान करें।

शुभ रंग: सफेद और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

आईटी और बैंकिंग जॉब वालों के लिए शानदार दिन है। मेष-तुला राशि वाले दोस्त बहुत मदद करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ में मिठास रहेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा 7 पाठ करें, मूंग दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

परिवार से सुखद खबर मिलेगी। व्यवसाय में नया कॉन्ट्रैक्ट या अनुबंध मिल सकता है। शाम को सुखद यात्रा हो सकती है।

उपाय: धार्मिक पुस्तकें दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

बिजनेस और बैंकिंग में बड़ी सफलता मिलेगी। पढ़ाई में प्रगति होगी। राजनीति करने वालों को लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ सुखद रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि

जॉब में नई दिशा मिलेगी, परिवर्तन के योग हैं। व्यवसाय में नए काम शुरू होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, लाल कम्बल दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

जॉब में उन्नति होगी। फाइनेंस और आईटी से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article