राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 March 2025: चंद्रमा के गोचर से प्रभावित होंगी ये राशियां, जानिए आज का राशिफल शुभ अंक, शुभ रंग और उपायों के बारे में

Aaj Ka Rashifal 9 March 2025 (आज का राशिफल 9 मार्च 2025): राशिफल हमारे जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करता है, जिससे हम अपने दिन की योजनाएं और निर्णय बेहतर तरीके से बना सकते हैं। विभिन्न राशियों के लिए नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन और शिक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी पाने के ल‍िए यहां देखें 9 मार्च 2025 का राशिफल।

Image

Rashifal 9 March 2025

Aaj Ka Rashifal 9 March 2025 (आज का राशिफल 9 मार्च 2025): राशिफल दैनिक ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आपके दिन की संभावनाओं का मार्गदर्शन करता है। ग्रहों की स्थिति और चंद्रमा के गोचर के प्रभाव से प्रत्येक राशि के जातकों के जीवन में विभिन्न परिवर्तन और अवसर उत्पन्न होते द‍िख रहे हैं। मेष राशि के जातकों के लिए ये दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है, खासतौर पर नौकरी में बदलाव के इच्छुक लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, वृष राशि के जातक व्यवसाय में नवीन संभावनाओं की खोज करेंगे और मिथुन राशि के लिए ये दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। कर्क राशि के जातकों को निवेश के मामलों में लाभ होने की संभावना है, वहीं सिंह राशि के जातक ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। ऐसे में राशिफल की अधिक जानकारी पाने के ल‍िए आप सुजीत जी महाराज के द्वारा आज का राशिफल पढ़ सकते हैं और विभिन्न राशियों के शुभ रंग, शुभ अंक और उपायों की जानकारी जान सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 9 March 2025 (आज का राशिफल 9 मार्च 2025)

मेष – चंद्रमा तृतीय मंगलमय होकर परिवार में किसी विशेष कार्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में न्यू चेंज का टाइम है। विवादों से बचें। स्टूडेंट्स, आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। गुड़ व गेंहू का दान करें।
  • शुभ रंग - पीला व सफेद।
  • आज का शुभ अंक - 01 व 02।

वृष - आज का दिन चंद्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय के मामलों में कुछ नवीन कार्यों की संभावनाओं का है। व्यस्तता में मानसिक अवसाद से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।
  • आज का शुभ अंक - 03 व 06।

मिथुन – चंद्रमा इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता है। जॉब में रुके कार्यों के पूर्ण होने के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता पूर्वक रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।

  • आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व नीला।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 08।

कर्क – चंद्रमा व्यय भाव में है। वृष के गुरु व कुंभ के शनि जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। नित नवीन सफलताओं से ऑफिस वर्क में उत्साहित रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अब मिलने का समय आ गया है। यदि आप रियल स्टेट ,बैंकिंग ,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • आज का शुभ अंक - 01 व 02।

सिंह - दशम गुरु व इस राशि से एकादश भाव के चंद्रमा व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर आपको लाभ में रखेंगे। जॉब में मीन व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

  • आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग - पीला व नीला।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 07।

कन्या - नवम गुरु व दशम चंद्रमा प्रत्येक कार्यों के लिए अनुकूल हैं। न्यू बिजनेस को लेकर असमंजस में रहते हैं। आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नई दिशा देंगे , आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व तिल तथा घी का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व बैगनी।
  • शुभ अंक - 05 व 08।

तुला – पंचम शनि व नवम चंद्रमा स्टूडेंट्स के लिए शुभ है। चंद्रमा भाग्य भाव में व गुरु अष्टम है। कभी-कभी आपका हर प्रयास सफल नहीं होता। जॉब में संघर्ष है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। गुड़ व अनार का दान करें।
  • शुभ रंग - नीला व आसमानी।
  • आज का शुभ अंक - 01 व 02।

वृश्चिक - अष्टम चंद्रमा व वृष के गुरु जॉब में किसी बड़े दायित्व को लेकर खुश करेंगे। जॉब में किसी न्यू पोजीशन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।

  • आज का उपाय – भगवान हनुमान के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है।
  • शुभ रंग - पीला व लाल।
  • आज का शुभ अंक - 04 व 07।

धनु - सप्तम चंद्रमा व तृतीय शनि जॉब व व्यवसाय में सब अच्छा करेगा। छात्र अध्ययन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक - 03 व 09।

मकर – पंचम गुरु व षष्ठम चंद्रमा व्यावसायिक उद्देश्य में सफल रहेंगे। बिजनेस में स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा । जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।

  • आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चंद्रमा के द्रव्य चावल का दान करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व सफेद।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 07।

कुंभ - आज चंद्रमा इसी राशि से पंचम भाव में हैं। छात्रों को लाभ होगा। ऑफिस कार्यों में अति व्यस्त होने कारणों से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। चने की दाल का दान श्रेयष्कर है।
  • शुभ रंग -सफेद व हरा।
  • आज का शुभ अंक - 02 व 08।

मीन - चतुर्थ चंद्रमा, तृतीय गुरु व द्वादश शनि जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे। छात्र नित नई सफलता को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें।

  • आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व फलों दान करें।
  • शुभ रंग - पीला व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक - 01 व 09।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article