राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 December 2024: सोमवार के दिन इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, काम में आ सकती है मुसीबत

Aaj Ka Rashifal 9 December 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को क्रोध से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 December 2024: सोमवार के दिन वृष राशि के जातक को धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन कन्या राशि के छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। धनु राशि के जातक जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कुंभ राशि के जातक जॉब को लेकर तनाव व जॉब में कार्यों की अधिकता से बिजी रह सकते हैं। मीन राशि वाले किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

चन्द्रमा 09:15 बजे प्रातःकाल तक कुम्भ में रहेंगे फिर मीन में जाएंगे। करियर में नवीन अवसरों का सुखद संयोग प्राप्त होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें थीं, जिसका समाधान आज हो जाएगा। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। यात्रा करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 03

वृष

09:15 am के बाद चन्द्रमा एकादश है। बिजनेस में उन्नति है। जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। असत्य पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक -01 व 03

मिथुन

आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है,इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए अच्छा मौका रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय - श्री सुंदरकांड का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक -05 व 08

कर्क

बिजनेस में लाभ है। जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। जॉब में परिवर्तन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।

आज का उपाय -श्री बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व नीला ।

आज का शुभ अंक -04 व 06

सिंह

सूर्य चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा 09:15 am के बाद अष्टम है। राजनीतिज्ञों को कामयाबी मिलेगी। छात्र सफलता के लिए स्टडी व आत्मबल को मजबूत करे। बिजनेस और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक -04 व 06

कन्या

09:,15 am के बाद सप्तम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख अब बेहतर परिणाम देगा। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत,सकारात्मक दिशा में कार्य करें।यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -शिवलिंग को जल व बेलपत्र अर्पित करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

आज का शुभ अंक -04 व 07

तुला

शुक्र व बुध बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग लाभान्वित करेंगे। जॉब में स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक सतसंग आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। जॉब से खुश रहेंगे।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -लाल व बैगनी।

आज का शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

सूर्य इसी राशि के होकर आपको सफल करेंगे । 09:15 am के बाद चन्द्रमा पंचम रहेंगे। आत्मविश्वास को स्ट्रांग करें। मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --04 व 08।

आज का शुभ रंग -पीला व नारंगी

धनु

चन्द्रमा चतुर्थ हैं। व्यवसाय में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस वर्क को और बेहतर करें। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय-श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल दान करते रहें।

शुभ अंक -01 व 09।

आज का शुभ रंग -लाल व सफेद

मकर

प्रातःकाल 9:15 बजे के बाद चन्द्रमा तृतीय रहेंगे। जॉब वर्क से खुश रहेंगे। बिजनेस परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। छात्र मेहनत बढ़ा दें। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सूर्य के द्रव्य गुड़ व मसूर की दाल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व सफेद।

आज का शुभ अंक -03 व 07

कुम्भ

द्वादश चन्द्रमा व्यय देंगे। जॉब को लेकर तनाव व जॉब में कार्यों की अधिकता से बिजी रह सकते हैं। पारिवारिक एकता के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ अंक -07 व 08।

आज का शुभ रंग -हरा व बैगनी

मीन

09:15 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा संभावित है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -सुंदरकांड के पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग --लाल व पीला।

आज का शुभ अंक --02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article