राशिफल

9 August 2025 Rashifal: भाई-बहनों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें रक्षाबंधन का राशिफल

9 August 2025 Rashifal (आज का राशिफल 9 अगस्त 2025): आज राखी के दिन मेष राशि के युवा क्रोध से बचें। कर्क राशि के लव लाइफ में तनाव आ सकता है। तुला राशि के जातकों के लिए लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। यहां पढ़ें 12 राशियों का राशिफल।

Image

9 अगस्त का राशिफल (photo source: canva)

9 August 2025 Rashifal (आज का राशिफल 9 अगस्त 2025): रक्षाबंधन का दिन बेहद शुभ है। आज मेष राशि के जातकों को चन्द्रमा व तृतीय गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। वृष राशि के मन आध्यात्मिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। सिंह राशि वाले समय का सही उपयोग करें। कन्या राशि के जातक तिल का दान करें। यहां पढ़ें संपूर्ण राशिफल और उपाय हिंदी में।

Horoscope Of All 12 Zodiac Signs In Hindi- 09 अगस्त का राशिफ़ल-

1मेष- श्रावण माह पूर्णिमा राखी के दिन दशम चन्द्रमा व तृतीय गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं।ऑफिस डिस्प्यूट्स के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा क्रोध से बचें।लव लाइफ में हो सकता है कि चन्द्रमा व शुक्र आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।समय महत्वपूर्ण है।आज का उपाय - सफलता के लिए शिव उपासना करें।सप्त अन्न का दान करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक -02 व 03

2वृष- आज पवित्र राखी पर्व का दिन धार्मिक यात्रा व पूजा पाठ का है।आध्यात्मिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है।असत्य से बचें। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जाँब में कल आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -नीला व सफेद।शुभ अंक -02 व 09

3 मिथुन-जाँब प्रोमोशन लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।दिन भर भक्ति पूजा पाठ के लिए अच्छा समय रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें।फलों का दान करें।शुभ रंग -आसमानी व हरा।शुभ अंक -01 व 09

4कर्क- श्रावण माह पूर्णिमा को सप्तम चन्द्रमा व द्वादश गुरु दिवस मंगलमय करेंगे।अभी जाँब प्रोमोशन में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। कन्या व कर्क राशि के मित्र शुभ कार्य करवाएंगे।आज का उपाय -सफेद तिल का दान करें।शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें।शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।शुभ रंग -, नारंगी व पीला।शुभ अंक -03 व 08

5सिंह-चन्द्रमा खष्ठम आर्थिक उन्नति के लिए शुभ है।पूर्णिमा व्रत रहें।आज परिवार में किसी विशेष बात को लेकर खुश रखेंगे।भविष्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करेंगे।समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। जाँब को लेकर उत्साहित रहेंगे।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय -सप्त अन्न का दान आज श्रेष्ठ दान है।घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -01 व 05

6कन्या- श्रावण माह पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा इसी राशि से पँचम भाव में हैं।आज का दिवस मंगलमय है।कर्म स्थान पर गुरु घर परिवार व जाँब के लिए शुभ हैं। टीचिंग,बैंकिंग व आईटी जाँब के लोग भविष्य में सफल रहेंगे।आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।आज का उपाय -तिल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।शुभ रंग-हरा व आसमानी।शुभ अंक -04 व 05

7तुला- चतुर्थ चन्द्रमा आज पवित्र श्रावण पूर्णिमा को उमंग व खुशियों से भर देगा।बिजनेस को लेकर उत्साह में होंगे।जाँब में भविष्य में प्रोमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।क्रोध का त्याग करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।आज का उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुंदरकांड का पाठ करें।क्रोध से बचें।शुभ रंग -लाल व बैगनी।शुभ अंक -05 व 07

8वृश्चिक- आज राखी के दिन चन्द्रमा तृतीय व गुरु अष्टम रहेंगे। छात्रों के लिए मंगलमय दिन है।वाहन व जमीन क्रय करने का मन होगा। क्रोध व विवाद से बचें।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।फलों का दान करें।शुभ अंक -03 व 05।शुभ रंग -बैगनी व सफेद

9 धनु- आज श्रावण पूर्णिमा व्रत रहें। मीन के शनि व मकर के चन्द्रमा आपको खुश रखेंगे।धार्मिक यात्रा बहुत अच्छी रहेगी।छात्र सफल रहेंगे। जाँब वर्क को और बेहतर करें।बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। प्राणायाम करें।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।मूंग का दान करें।शुभ रंग -पीला व लाल।शुभ अंक -03 व 04

10मकर--आज राखी के दिन चन्द्रमा इसी राशि में मंगलमय है।आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा।धन आगमन के शुभ संकेत हैं।धार्मिक यात्रा सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।आज का उपाय -शिवलिंग को गंगा जल अर्पित करें।चने की दाल का दान करें।भावुकता पर नियंत्रण रखें।शुभ रंग -आसमानी व नीला।शुभ अंक -02 व 05

11 कुम्भ- आज श्रावण पूर्णिमा को चन्द्रमा द्वादश रहेंगे।आज सब मङ्गलमय होगा। धार्मिक यात्रा शुभ होगी।जाँब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान रह सकते हैं।व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।चन्द्रमा व शनि कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं।लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।आज का उपाय - व्रत रहें व सप्त अन्न का दान करें।शुभ रंग -हरा व आसमानी।शुभ अंक -02 व 08

12 मीन- राखी के पुनीत पर्व पर एकादश चन्द्रमा सब कुछ शुभ करेंगे।आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुँचेगी।आर्थिक पक्ष को लेकर खुश रहेंगे ।जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत बेहतर नहीं रहेगी।ज्यादा यात्रा से बचें।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व लाल।शुभ अंक -03 व 00

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article