Aaj Ka Rashifal 8 March 2025 (आज का राशिफल 8 मार्च 2025): आज के राशिफल के अनुसार कुछ राशियों को करियर, व्यवसाय, लव लाइफ और स्वास्थ्य में बदलाव देखने पड़ सकते हैं। मेष, मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति और नई संभावनाओं के संकेत हैं। वहीं, वृष और तुला राशि के लोगों को जॉब में किसी विवाद से बचने की सलाह दी गई है। सिंह और मकर राशि के लिए बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को जॉब परिवर्तन को लेकर दुविधा हो सकती है। धनु और मीन राशि वालों को अपने कार्यों पर अधिक ध्यान देने और लव लाइफ में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। ऐसे में हर राशि के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जो उनके जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आज के दिन शुभ रंग और शुभ अंक अपनाकर दिन को और भी सफल बनाया जा सकता है। जीवन में सफलता पाने के लिए जातकों को मेहनत और संयम की आवश्यकता रहेगी। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें 8 मार्च 2025 का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
Aaj Ka Rashifal 8 March 2025 (आज का राशिफल 8 मार्च 2025)
मेष – चंद्रमा तृतीय व गुरु द्वितीय गोचर में हैं। स्टूडेंट्स के कॅरियर में सफलता का समय है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका कॅरियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। आर्थिक प्रगति के लिए सुधार का समय है।
- आज का उपाय - भगवान गणेश जी की उपासना करें। ऑफिस में इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- आज का शुभ अंक - 03 व 09।
वृष - गुरु तो इसी राशि में हैं लेकिन शनि दशम शुभ हैं। जॉब में विवाद की संभावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। चंद्रमा द्वितीय है। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।
- आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। मंदिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
- शुभ रंग - बैगनी व हरा।
- शुभ अंक --05 व 08।
मिथुन - चंद्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी परिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व गुड़ दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक -05 व 06।
कर्क - नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। चंद्रमा व्यय भाव में हैं। गुरु वृष व शनि कुम्भ में हैं। कॅरियर में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरंभ हो जाएगी।
- आज का उपाय - माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं। गुड़ व चावल का दान करें।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
- शुभ अंक -03 व 09।
सिंह - राशि स्वामी सूर्य सप्तम हैं। व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन न्यू बिजनेस डील की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।
- आज का उपाय - मूंग व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें।
- शुभ रंग - नारंगी व पीला।
- शुभ अंक - 01 व 03।
कन्या – जॉब में प्रोमोशन संबंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
- आज का उपाय - गुड़ व गेंहू का दान करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
- शुभ रंग - सफेद व नीला।
- शुभ अंक - 05 व 06।
तुला - चंद्रमा नवम हैं। जॉब में प्रोन्नति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।
- शुभ रंग - नीला व आसमानी।
- शुभ अंक – 04 व 08।
वृश्चिक – मंगल व चंद्रमा शुभ हैं। जॉब परिवर्तन संबंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ रंग - सफेद व हरा।
- शुभ अंक - 03 व 08।
धनु – गुरु षष्ठम व चंद्रमा सप्तम हैं। बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न रहेंगे। जॉब वर्क के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
- आज का उपाय - भगवान शिव को बेलपत्र व गंगाजल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 04 व 07।
मकर - शनि द्वितीय व चंद्रमा मिथुन में हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगा। आर्थिक लाभ संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की पंचम स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
- आज का उपाय - सुन्दरकांड का पाठ करें। फलों का दान फलदायी है।
- शुभ रंग - हरा व सफेद।
- शुभ अंक - 07 व 08।
कुंभ - शनि इसी राशि में है। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में बेहतर परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। विवाद हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।
- आज का उपाय - हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें।
- शुभ रंग - बैगनी व नीला।
- शुभ अंक - 01 व 02।
मीन - गुरु द्वितीय व चंद्रमा चतुर्थ है। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। जॉब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महान संत से मिलने के संयोग बन सकते हैं।
- आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
- आज का शुभ रंग - नारंगी व सफेद।
- शुभ अंक - 01 व 02।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
