राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: आज कर्क और मिथुन राशि की निजी जिंदगी में मचेगी खलबली, जानें कैसा रहेगा अन्य 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: (आज का राशिफल 4 सितम्बर 2025): गुरुवार, 4 सितम्बर के राशिफल के अनुसार वृष राशि के जातकों के जाँब में विवाद की सम्भावना है। कन्या राशि के लोगों का कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। यहां से आप सभी राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं। साथ ही यहां आज के उपाय दिए गए हैं।

Image

आज का राशिफल 4 सितंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: (आज का राशिफल 4 सितम्बर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले व्यवसाय के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। वृष राशि के जातकों के जॉब में विवाद की सम्भावना है। कर्क राशि और मिथुन राशि वालों की आज आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। तुला राशि वालों के लिए ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। कुम्भ राशि के जातक आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। यहां पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल-

आज का राशिफल 4 सितम्बर

मेष

चन्द्रमा शनि की राशि कुम्भ में हैं। छात्रों के लिए आज का दिवस उमंगों भरा रहेगा। व्यवसाय के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें। आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व सफेद। आज का शुभ अंक - 02 व 09

वृष

आज चन्द्रमा दशम है। जाँब में विवाद की सम्भावना है। क्रोध का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। ऑफिस में विवाद मत करें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - नीला व हरा। आज का शुभ अंक - 05 व 08

मिथुन

आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। करियर में सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अनार व तिल का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग - हरा व लाल। आज का शुभ अंक - 02 व 09

कर्क

आज आप मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इधर व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। सात अन्न व फल का दान फलदायी है। शुभ रंग - पीला व नारंगी।आज का शुभ अंक - 04 व 09

सिंह

चन्द्रमा सप्तम है। सूर्य व गुरु धार्मिक कार्यों में आपकी हेल्प करेंगे। आप बिजनेस में किसी कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। तिल व उड़द का दान भी करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक - 05 व 08

कन्या

बिज़नेस ग्रोथ को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। करियर में प्रोमोशन के प्रयास को टालें मत।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला।आज का शुभ अंक - 04 व 08

तुला

शुक्र व मङ्गल जाँब व बिजनेस में सफल करेंगे। बिजनेस में नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - भगवान विष्णु को तुलसी व मिठाई अर्पित करें। तिल का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक - 04 व 08

वृश्चिक

मंगल एकादश शुभ फल से आच्छादित करेगा। जाँब व बिजनेस ठीक रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करें।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल का दान करें। आज का शुभ अंक - 04 व 07

धनु

जाँब में थोड़ा संघर्ष है। चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है। बिजनेस प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। जाँब में अपने प्रभाव को और बेहतर करें। जाँब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मसूर का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 03 व 09

मकर

आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। स्टूडेंट्स का करियर बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें , आर्थिक लाभ होगा। शुभ रंग - लाल व नीला। आज का शुभ अंक - 02 व 06

कुम्भ

चन्द्रमा व्यय भाव में है। आप व्यवसाय को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जाँब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान करें। शुभ रंग - सफेद व हरा। आज का शुभ अंक - 02 व 09

मीन

चन्द्रमा दशम हैं। व्यवसाय को लेकर उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का कॅरियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। आज का उपाय- श्री आदित्यहृदय स्तोत्र के 03 पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य सूर्य उपासना करते रहें। शुभ रंग - लाल व पीला। आज का शुभ अंक- 02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article