Aaj Ka Rashifal 31 December 2024: साल 2024 का समापन होने वाला है। साल का आखिरी दिन मिथुन राशि वालों को लव लाइफ में सफलता दिलाएगी। कर्क राशि वाले बिजनेसमैन सफल रहेंगे लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें । आज के दिन धनु राशि वालों को आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि के जातक को लव लाइफ बेहतर रहेगी। आपका स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
मेष
चन्द्रमा -सूर्य आज गोचर में भाग्य भाव में है। जॉब में मनमाफिक कोई पोस्ट प्राप्त नहीं हुआ तो परेशान मत हों। करियर में अब सब बेहतर होगा। बिजनेस में न्यू डील लाभ देगी। युवा लव लाइफ में समय की कमी की समस्या से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।
आज का उपाय -माता काली जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक -01 व 03।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
वृष
आज का दिन फेमिली रिलेरेड कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है। चन्द्रमा-सूर्य अष्टम है। बेवजह के विवादों से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -बैगनी व सफेद।
शुभ अंक -03 व 08
मिथुन
करियर निर्माण के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। चन्द्रमा -सूर्य सप्तम है। धार्मिक यात्रा को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बाहर डिनर करें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।अन्न का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -01 व 02
कर्क
जॉब प्रोमोशन में हर सम्भव प्रयास के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। चन्द्रमा चतुर्थ है। बिजनेसमैन सफल रहेंगे लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें । जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। चन्द्रमा कफ जनित रोग दे सकता है।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। उड़द व गुड़ का दान शुभ है।
शुभ अंक -04 व 08।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
सिंह
पंचम चन्द्रमा ,सूर्य व वृष का गुरु गोचर शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। चन्द्रमा की स्थिति सन्तान को सफलता देगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है।
आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें।कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व हरा।
शुभ अंक -06 व 08
कन्या
बुध व मङ्गल शुभ हैं। चन्द्रमा -सूर्य चतुर्थ मंगलमय हैं। छात्र करियर में सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। जॉब वर्क का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। सकारात्मक सोच की ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा चावल व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -04 व 06।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी
तुला
चन्द्रमा -सूर्य तृतीय शुभ हैं। शुक्र व बुध जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से लाभान्वित करेंगे। जॉब वर्क को लेकर तनाव छोंड दें। व्यवसाय में कुछ नया करने का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है । स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। क्रोध से बचें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक-03 व 07
वृश्चिक
सप्तम गुरु व द्वादश सूर्य -चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। जॉब को लेकर पोस्ट परिवर्तन का संयोग बनेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आपका स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। सप्त अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का भी दान करें।
शुभ अंक -04 व 07।
शुभ रंग -पीला व लाल
धनु
चन्द्रमा -सूर्य इसी राशि में है। धन का आगमन होगा।मन का होना भी अच्छा ,मन का न होना भी अच्छा। अपने मन को नकारात्मक चिंतन से रोकिए। स्वास्थ्य को लेकर अब खुश रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ तथा कम्बल व धार्मिक पुस्तक का दान करें।
शुभ अंक -04 व 07।
शुभ रंग -पीला व लाल
मकर
चन्द्रमा द्वितीय,शनि द्वितीय व गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आप सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें । व्यवसाय बढ़ेगा।
आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शनि के द्रव्य कम्बल व नीले वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -03 व 07
कुम्भ
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा -सूर्य एकादश हैं। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। सरकारी कार्य पूरा कर लेंगे। मित्र आपको बिज़नेस में लाभ दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय -भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
मीन
चन्द्रमा -सूर्य दशम है। गुरु तृतीय परिवार के लिए शुभ हैं। जॉब में आपकी सक्रिय गतिविधियां अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे ।स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।
शुभ रंग-पीला व लाल।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
